देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।

आईआईटी दिल्ली, आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर बनी थीं आईएएस
सोशल मीडिया पर साझा किए अपने देश सेवा के अनुभव और सीख
गोरखपुर। स्टार समाचार वेब
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है। दिव्या ने बताया कि साधारण परिवेश में रहते हुए उन्होंने हमेशा सफल और अच्छे जीवन का सपना देखा था। आईआईटी और आईआईएम पास करने के बाद उन्हें लंदन में नौकरी मिली, लेकिन देश से दूर रहना उन्हें नागवार गुजरा। इसलिए वे भारत वापस लौट आई। दिव्या मित्तल ने अपने पत्र में अपने संघर्ष को याद करते हुए लिखा है कि कैसे दिन-रात एक करके उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई की। जिसके बाद उनकी लंदन में नौकरी लगी, लेकिन उनका कहना है कि सब कुछ पा लेने पर भी उन्हें कुछ अधूरा लग रहा था। उन्हें यह खलता था कि वे अपने देश में नहीं हैं।
देवरिया-मिर्जापुर में सीखने का मौका मिला
दिव्या ने लिखा- मैं चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों इसलिए वापस लौट आई और आईएएस बनने का सौभाग्य मिला। देवरिया और मिर्जापुर में काम करने के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उनका कहना है कि अपनी सेवा के दौरान जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांगों और किसानों के लिए काम करते हुए यह महसूस किया कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है।
लोगों से सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान मिला
दिव्या का कहना है कि शुरू में उन्हें लगता था कि वे लोगों के लिए कुछ करने आई हैं, लेकिन इसे उन्होंने अपनी नासमझी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान मिला। उन्होंने लिखा कि जब भी वे कभी थकी या परेशान हुई तो लोगों के भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। उन्होंने अपने साथ काम करने वाले अधिकारियों और सहयोगियों का भी आभार जताया है।
देश के लिए बहुत कुछ करने का सपना
अंत में उन्होंने एक बुजुर्ग महिला का जिक्र करते हुए बताया कि जब उनके गांव में पहली बार उन्होंने पानी पहुंचाया तो महिला ने तब कुछ कहा नहीं बस उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। दिव्या ने कहा कि आईएएस का पद भले ही छूट गया हो, लेकिन वह आशीर्वाद और देश के लिए बहुत कुछ करने का सपना आज और हमेशा उनके साथ रहेगा।

देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।
भारत ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। जानिए इस डिफेंस डील का इतिहास, महत्व और दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर इसका क्या असर होगा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच लापता भारतीयों और चीन सीमा पर फंसे नागरिकों का ताजा अपडेट। जानिए भारत सरकार के राहत अभियान और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह