भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में आगे निकलने की होड़ के बीच दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) को अंततः एक बड़ा कदम पीछे खींचना पड़ा है। अपने एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए न्यूज वेबसाइट्स और बिजनेस पेजों के कंटेंट का मुफ्त में इस्तेमाल करने के फैसले पर कंपनी ने यू-टर्न ले लिया है। भारी आलोचनाओं और पब्लिशर्स के बढ़ते दबाव के बाद, मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से इस विवादित प्रावधान को हटा दिया है। हालांकि, मेटा का कहना है कि शर्तों में किए गए इस बदलाव का मतलब वेब क्रॉलिंग के तरीके में कोई बदलाव नहीं है और कंपनी ने वेबसाइट्स का कंटेंट इस्तेमाल करने के अपने अधिकार नहीं बढ़ाए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने अपनी व्यावसायिक शर्तों से उस प्रावधान को हटा दिया जिसकी भाषा को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे थे। यह शर्त कंपनी के कमर्शियल टर्म्स पेज पर जोड़ी गई थी, जिसमें कहा गया था कि मेटा कुछ डोमेन, वेब पेज या यूआरएल से मिले कंटेंट का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं, फीचर्स को विकसित करने, बेहतर बनाने, रिसर्च करने और एआई ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। इस नियम के सामने आने के बाद डिजिटल पब्लिशर्स और मीडिया जगत में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कंपनी को अंततः इसे हटाना पड़ा।
दुनिया भर की लगभग हर छोटी-बड़ी न्यूज वेबसाइट, मीडिया हाउस और पब्लिशर का फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिजनेस अकाउंट होता है, जहाँ वे अपनी खबरें और आर्टिकल्स शेयर करते हैं। मेटा के इस नए नियम का सीधा अर्थ यह निकाला जा रहा था कि मेटा इन न्यूज वेबसाइट्स का सारा ओरिजिनल कंटेंट बिना किसी भुगतान या रॉयल्टी के अपने एआई को सिखाने के लिए इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा, यह भी चिंता थी कि यदि मेटा का एआई सारी खबरें पढ़कर यूजर्स को सीधे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ही जवाब देने लगेगा, तो कोई भी यूजर असली न्यूज वेबसाइट पर क्लिक नहीं करेगा। इससे पब्लिशर्स के ट्रैफिक और विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर भारी असर पड़ सकता था।
विशेषज्ञों ने इस प्रावधान पर गंभीर सवाल उठाए थे। उनकी मुख्य चिंता यह थी कि इस नियम की व्यापक व्याख्या के जरिए मेटा बिना भुगतान के किसी भी वेबसाइट का कंटेंट एआई ट्रेनिंग में उपयोग कर सकता है। इसके अलावा, वेबसाइट्स की 'robots.txt' फाइल से जुड़ा मुद्दा भी अहम था, जिसके माध्यम से वेबसाइट मालिक ऑटोमेटेड बॉट्स और वेब क्रॉलर्स को अपना डेटा चुराने से रोकते हैं। विशेषज्ञों को आशंका थी कि मेटा का यह नियम इस सुरक्षा कवच को भी दरकिनार कर सकता है।
भारी विरोध और चारों तरफ हो रही फजीहत के बाद मेटा को बैकफुट पर आना पड़ा और उसने अपनी वेबसाइट से विवादित नियम तुरंत हटा लिया। कंपनी के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि उनके नए नियमों का गलत अर्थ निकाला गया था और वे केवल विज्ञापन तथा बिजनेस टूल्स को बेहतर बनाने के लिए थे। मेटा के कम्युनिकेशन वाइस प्रेसिडेंट एंडी स्टोन ने भी स्पष्ट किया कि कंपनी के वेब क्रॉलर्स के इस्तेमाल के तरीके में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद, यह मामला इंटरनेट पर उपलब्ध डेटा और उसकी गोपनीयता के बड़े सवालों को फिर से सामने ले आया है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह