गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।

मडगांव/पणजी। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में आयोजित कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ के समापन समारोह में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का युवा अब सरकार की सच्चाई समझ चुका है और जल्द ही इस सरकार की 'एक्सपायरी डेट' आने वाली है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का पिछले चार वर्षों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले वे 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोवा आए थे। राज्य में अगले वर्ष यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस ने यह 28 दिनों की लंबी यात्रा निकाली थी।
राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं हर राज्य में जाकर डंके की चोट पर कहता हूं कि पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं किया जाता। वे अच्छे से जानते हैं कि अगर उन्होंने मेरे खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया, तो यह पूरा मामला कानूनी (लीगल) हो जाएगा और जांच शुरू होते ही वे खुद इसमें फंस जाएंगे।"
राहुल ने आगे कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली अब बेनकाब हो चुकी है। दिल्ली में हम जल्द ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के एजेंडे का राजनीतिक रूप से मुकाबला कर लेंगे। देश के युवाओं के आक्रोश के कारण आज स्थिति ऐसी बन गई है कि प्रधानमंत्री सीधे जनता के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं।
देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक समय था जब पूरी दुनिया भारत के एजुकेशन मॉडल को नंबर-1 मानती थी। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल विपरीत है। देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और एजुकेशन सिस्टम की प्रशासनिक सीटों पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारधारा वाले लोगों को बैठा दिया गया है।
उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आज दिल्ली में अधिकार मांगने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
गोवा में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह पहले गुजरात में सत्ता का केंद्रीकरण कर करप्शन मॉडल चलाया गया, ठीक उसी तर्ज पर आज गोवा में भी भ्रष्टाचार का मॉडल हावी है। राज्य में हाईटेक करप्शन और जमीन का बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के इस जाल को केवल कांग्रेस पार्टी ही खत्म कर सकती है और राज्य को पारदर्शी शासन दे सकती है।
राहुल गांधी ने गोवा के अस्तित्व और संस्कृति को बचाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गोवा देश का सबसे सुंदर स्थान है और यहाँ का कल्चर बेहद समृद्ध है। लेकिन भाजपा सरकार यहाँ की जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पहले से तय मास्टर प्लान को रद्द कर दिया ताकि वे अपने मनमाफिक फैसले ले सकें। इस सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनता से जमीन छीनकर बाहर के अरबपतियों और उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये में बेचना है। इसके परिणामस्वरूप आज गोवा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह