×

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

भूकंप के बाद 700 से 1000 कैदियों को बैरकों से बाहर लाया गया था। इसी अफरा-तफरी में 100 से ज्यादा कैदियों ने मेन गेट की तरफ धक्का-मुक्की शुरू की और भाग निकले। तलाशी अभियान जारी है।

By: Star News

Jun 03, 202511:53 AM

view10

view0

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

-मेन गेट से फरार, 80 से ज्यादा दोबारा पकड़े गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की परेशानी और फजीहत थमने का नाम नहीं ले रही है। पानी और कर्ज के लिए इधर-उधर कटोरा लिए भटक रहे देश पर एक और अपदा टूट पड़ी है। दरअसल, कराची की मलिर जेल से सोमवार रात 216 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के मुताबिक कराची में आए भूकंप के झटकों के बाद ऐहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कैदी मेन गेट से फरार हो गए। इनमें से 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अभी भी फरार हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने साफ किया है कि कोई दीवार नहीं तोड़ी गई, सभी कैदी मेन गेट से ही भगदड़ के बीच भाग निकले।

कैदियों में धक्का-मुक्की 
गृह मंत्री लांजार ने बताया कि भूकंप के बाद 700 से 1000 कैदियों को बैरकों से बाहर लाया गया था। इसी अफरा-तफरी में 100 से ज्यादा कैदियों ने मेन गेट की तरफ धक्का-मुक्की शुरू की और भाग निकले। तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स , रेंजर्स और फ्रंटियर कोर की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद जेल का नियंत्रण रेंजर्स ने संभाल लिया।  

एक कैदी की मौत 
घटना में एक कैदी की मौत भी हो गई है। वहीं, 4 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। गृह मंत्री ने माना कि प्रशासनिक लापरवाही भी इस घटना का कारण हो सकती है। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने गृह मंत्री को जेल जाकर हालात की निगरानी करने के निर्देश दिए। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। क्रिसमस से एक दिन पहले पूर्वी मेक्सिको में एक तेज रफ्तार बस पलट गई, जिसमें एक बच्चे समेत 10 लोगों की जान चली गई और 32 लोग घायल हैं। वेराक्रूज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा क्रिसमस से पहले जोंटेकोमाटलान कस्बे में हुआ।

Loading...

Dec 26, 202510:12 AM

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है।

Loading...

Dec 26, 20259:54 AM

बांग्लादेश... डेढ़ दशक बाद खालिदा के बेटे तारिक की घर वापसी

बांग्लादेश... डेढ़ दशक बाद खालिदा के बेटे तारिक की घर वापसी

डेढ़ दशक के लंबे वक्त बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंच गए हैं। तारिक का विमान ढाका एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां समर्थकों का हुजूम था। बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान डेढ़ से दो लाख समर्थक जुटे थे।

Loading...

Dec 25, 202512:39 PM

ताइवान में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: चीन, जापान और फिलीपींस तक कांपी धरती

ताइवान में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: चीन, जापान और फिलीपींस तक कांपी धरती

ताइवान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ताइतुंग केंद्र वाले इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। जानें नुकसान की स्थिति और सुनामी अलर्ट पर अपडेट।

Loading...

Dec 24, 20254:53 PM