ताइवान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ताइतुंग केंद्र वाले इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। जानें नुकसान की स्थिति और सुनामी अलर्ट पर अपडेट।

ताइपे | स्टार समाचार वेब
ताइवान का दक्षिण-पूर्वी इलाका बुधवार शाम भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, यह भूकंप शाम करीब 5:47 बजे आया, जिसका केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से महज 10.1 किलोमीटर उत्तर में जमीन के अंदर 11.9 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके न केवल पूरे द्वीप पर, बल्कि चीन, फिलीपींस और जापान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी TSMC ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि भूकंप की तीव्रता उनके संयंत्रों को खाली कराने या उत्पादन रोकने के लिए पर्याप्त नहीं थी। नेशनल फायर एजेंसी ने भी पुष्टि की है कि अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान या बड़ी संरचनात्मक क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
ताइवान दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन बिंदु पर स्थित है, जिसके कारण यहाँ अक्सर भूकंपीय गतिविधियां देखी जाती हैं। बुधवार को आए इस भूकंप में काओशुंग और नांतौ जैसे इलाकों में तीव्रता 'स्तर-3' दर्ज की गई, जबकि ताइपेई और न्यू ताइपे में यह 'स्तर-2' रही।
ताइवान के लिए भूकंप का इतिहास काफी दर्दनाक रहा है....
2024: 7.2 तीव्रता के भूकंप में 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।
2016: दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ली थी।
1999: 7.3 तीव्रता के सबसे विनाशकारी भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।