पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

रात करीब 9 बजे 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल पर हुआ।

इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के ऊपर से आग की लपटें और धुएं का एक बड़ा सा गुबार उठते हुए दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा बल टॉर्च की रोशनी में शवों को बाहर निकालते और दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अफगान तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी हमले में 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए।
सबसे बड़ा घातक हमला
यह अफगानिस्तान पर अब तक का सबसे घातक हमला है। अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल पर हुआ।
मानवता के विरुद्ध अपराध
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने पाकिस्तान पर अत्याचार करने के लिए अस्पतालों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को सभी मान्य सिद्धांतों के विरुद्ध तथा मानवता के विरुद्ध अपराध मानते हैं।
पाकिस्तान ने दी सफाई
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक हवाई हमले किए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।