इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

तेहरान/तेल अवीव।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा किया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, तेहरान में किए गए एक सटीक हवाई हमले में ईरान की 'राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद' के पूर्व सचिव और वरिष्ठ नेता अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही, इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक बल 'बासिज' (Basij Force) के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की भी मौत हो गई है।
इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' और वायुसेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत तेहरान के हाई-प्रोफाइल इलाकों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय हमला हुआ, अली लारीजानी एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इजरायली दावों के मुताबिक, बासिज फोर्स के चीफ सुलेमानी का मारा जाना ईरान के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह बल देश के भीतर विद्रोहों को दबाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाता है।
ईरानी मीडिया ने अभी तक इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तेहरान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन बड़े अधिकारियों की मौत की पुष्टि होती है, तो ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के तौर पर मिसाइल हमलों का नया दौर शुरू हो सकता है। यह हमला उस समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं।
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह