पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।

बांग्लादेश। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच देश में राजनीतिक सरगर्मी और तनाव का माहौल गहराता जा रहा है। संभावित हिंसा, तोड़फोड़ और अशांति की आशंका को देखते हुए कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की कुल 108 प्लाटून तैनात की गई हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या में जवान शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में भेजे गए हैं।
अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद अपनी सरकार गिरने पर शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं। अब उनके अगले महीने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना की खबरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। संयोग से 16 दिसंबर वही ऐतिहासिक दिन है, जब बांग्लादेश 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर मिली जीत का जश्न मनाता है। सुरक्षा अधिकारियों को अंदेशा है कि उनकी संभावित वापसी को लेकर आने वाले दिनों में समर्थकों द्वारा हिंसा या तोड़फोड़ की घटनाएं की जा सकती हैं।
समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 डॉटकॉम के अनुसार, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने बुधवार को बयान जारी कर सात जिलों में 108 प्लाटून तैनात करने की पुष्टि की है। इसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।
BGB के आंकड़ों के मुताबिक, गोपालगंज में 56, ढाका में 18, गाजीपुर में 18, नारायणगंज में 6, चटगांव में 3, मैमनसिंह में 2 और कॉक्स बाजार में 1 प्लाटून तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति या जरूरत पड़ने पर तुरंत तैनाती के लिए 4 प्लाटून को स्टैंडबाय यानी अलर्ट पर रखा गया है। सामान्य तौर पर एक प्लाटून में लगभग 30 से 40 जवान शामिल होते हैं।
अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तैनाती गृह मंत्रालय के निर्देश पर की गई है। BGB के जवान स्थानीय जिला प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गोपालगंज को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का पारंपरिक और मजबूत गढ़ माना जाता है। हाल के दिनों में इस जिले में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। इससे पिछले सप्ताह भी जिले में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों, BGB की 10 प्लाटून और स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन (SRB) के जवानों को तैनात किया गया था।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अवामी लीग से जुड़े नेता और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में गुप्त हमलों व तोड़फोड़ के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों के साथ-साथ कुछ राजनीतिक नेताओं को भी संभावित रूप से निशाना बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP), जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेताओं को भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर एहतियात बरत सकें।
बांग्लादेश में प्रतिबंधित अवामी लीग द्वारा ऑनलाइन माध्यमों से 29 और 30 नवंबर को लॉकडाउन कार्यक्रम को बढ़ावा दिए जाने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। अधिकारियों को डर है कि इस आह्वान के दौरान विभिन्न इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की वारदातें हो सकती हैं।
स्थानीय मीडिया में प्रकाशित पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 7 से 19 नवंबर के बीच देशभर में 83 वाहनों को आग के हवाले किया गया और 87 स्थानों पर देसी बम फेंके गए। ये घटनाएं ऐसे दौर में सामने आई हैं, जब शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर सियासी माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।
इससे पहले 19 नवंबर को अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान के दौरान भी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में आगजनी और देसी बम धमाकों की घटनाएं हुई थीं। हालांकि, उस दिन सड़कों पर बड़े पैमाने पर जनसमूह नहीं जुटा था, लेकिन गोपालगंज में दो पुलिस थानों और BNP के दो सांसदों के आवासों पर हमले व आगजनी की घटनाओं ने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया था।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, हसीना ने सरकारी एयरलाइन से विमान भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव का विश्लेषण।
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह