मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक तेल टैंकर में आग लगने और धमाके के कारण 31 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आकर हाईवे पर मौजूद 24 से ज्यादा कारें और बाइक जलकर खाक हो गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में स्थित हाईवे पर हुई। तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके तुरंत बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें तेजी से फैल गईं। धमाके के वक्त हाईवे पर खड़ी और वहां से गुजर रहीं कई अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।
आग लगते ही पूरे हाईवे पर अफरातफरी मच गई और लपटें दूर-दूर तक फैलती नजर आईं। तेल टैंकर में हुए इस धमाके की घटना पास से गुजर रही एक कार के डैशकैम में भी कैद हो गई। कई वाहनों में आग लगने के कारण लोगों के बीच जान बचाने की होड़ मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बचाव कर्मियों के पहुंचने में शुरुआती देरी के दौरान स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर जलती और क्षतिग्रस्त कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की।
बचाव अभियान को तेज करने के लिए मौके पर 39 एम्बुलेंस तैनात की गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए ज़ायद स्पेशलाइज्ड अस्पताल, इम्बाबा जनरल अस्पताल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने सड़क पर जली हुई गाड़ियों के मलबे को हटाने का काम भी किया। इस दुखद घटना पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। तेज रफ्तार, सड़कों की स्थिति और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन न होना इन हादसों के पीछे की प्रमुख वजहों में गिना जाता है। इसी साल जनवरी में भी बेनी सुएफ प्रांत के पास कई गाड़ियों की भीषण टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हुए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, हसीना ने सरकारी एयरलाइन से विमान भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव का विश्लेषण।
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।