इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।

इजराइल में नेतन्याहू के पुराने साथी छोड़ेंगे साथ
सात नए सांसदों का आइजनकोट को समर्थन
तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट ने दक्षिणपंथी नेता एविगडोर लिबरमैन के साथ हाथ मिलाकर विपक्षी मोर्चे को मजबूती दी है। लिबरमैन की पार्टी यिसराइल बेतेनु के पास 7 सांसद हैं। दोनों नेताओं के बीच नई सरकार बनाने को लेकर अहम समझौता हुआ, जिसे नेतन्याहू के खिलाफ विपक्ष की एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। लिबरमैन ने दावा किया है कि अगले सप्ताह तक देश में नई सरकार का गठन हो सकता है।
13 और सांसदों की दरकार
120 सीटों वाली इजराइली संसद में सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों के बहुमत की जरूरत होती है। वर्तमान में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और उनके सहयोगियों के पास 46 सांसद हैं, जबकि आइजनकोट, लिबरमैन, नफ्ताली बेनेट, यायर लापिड और यायर गोलान के विपक्षी गठबंधन के पास 48 सांसदों का समर्थन है। बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए विपक्ष को 13 और सांसदों की दरकार है।
धार्मिक दलों के साथ आने की राह आसान नहीं
आइजनकोट की नजर अब नेतन्याहू के पुराने सहयोगी धार्मिक दल यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पर है, जिसके पास 7 सांसद हैं। यदि यह पार्टी विपक्ष के साथ आती है, तो आइजनकोट के पास 55 सांसद हो जाएंगे और वे बहुमत से केवल 6 कदम दूर रह जाएंगे। हालांकि, धार्मिक दलों के साथ आने की राह आसान नहीं है, क्योंकि वे धार्मिक छात्रों को सेना में अनिवार्य भर्ती से छूट देने की शर्त रख सकते हैं, जबकि आइजनकोट का खेमा युद्ध के हालातों के बीच आम सैनिकों का बोझ कम करने के लिए धार्मिक युवाओं की भर्ती के पक्ष में रहा है।
आइजनकोट के सामने मौजूद तीन प्रमुख विकल्प
नई सरकार के गठन को लेकर गादी आइजनकोट के सामने फिलहाल तीन मुख्य रास्ते दिखाई दे रहे हैं। पहला विकल्प नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ मिलकर एक एकता सरकार बनाना है, लेकिन इसमें प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सबसे बड़ा पेंच फंसा हुआ है। दूसरा विकल्प अति-रूढ़िवादी धार्मिक पार्टियों का समर्थन हासिल करना है, जिसके लिए विपक्ष को अनिवार्य सैन्य सेवा जैसे अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे पर समझौता करना पड़ सकता है। तीसरा रास्ता मंसूर अब्बास की अरब पार्टी राअम या अन्य फिलिस्तीनी पार्टियों के बाहरी समर्थन से अल्पमत सरकार बनाने का है। लिबरमैन ने यहूदी बहुमत होने की स्थिति में अरब दलों के समर्थन से अल्पमत सरकार चलाने पर सहमति जताई है, लेकिन गठबंधन के भीतर कई अन्य नेता इस विकल्प के विरोध में हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, हसीना ने सरकारी एयरलाइन से विमान भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव का विश्लेषण।
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह