×

पश्मिमी तुर्किए में भूकंप... 6.1 रही तीव्रता, दहशत में भागे लोग

तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं। हालांकि, किसी की जान नहीं गई, पर 22 लोग घायल हुए। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था। झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। लोग डर के कारण घरों से बाहर रात बिता रहे हैं।

By: Arvind Mishra

Oct 28, 202510:18 AM

view2

view0

पश्मिमी तुर्किए में भूकंप... 6.1 रही तीव्रता, दहशत में भागे लोग

भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं।

  • सिंदिरगी में तीन खाली इमारतें व एक दो मंजिला दुकान गिरी

  • भूकंप से 22 लोग घायल, मौत का कोई मामला नहीं मिला 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं। हालांकि, किसी की जान नहीं गई, पर 22 लोग घायल हुए। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था। झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। लोग डर के कारण घरों से बाहर रात बिता रहे हैं। तुर्किए में भ्रंश रेखाओं के कारण भूकंप का खतरा बना रहता है। आपदा एवं आपात प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, झटके इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर प्रांतों में भी महसूस किए गए।  भूकंप रात 10:48 बजे स्थानीय समयानुसार 5.99 किलोमीटर की गहराई में आया। झटकों के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। वहीं, इन झटकों में सिंदिर्गी कस्बे में तीन क्षतिग्रस्त इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गईं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शुक्र है! खाली इमारतें गिरीं

वहीं, तुर्किए के गृहमंत्री अली यरलिकाया ने बताया कि जो इमारतें ढह गई हैं वे पहले से ही खाली थीं। वहीं, दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सिंदिर्गी जिला प्रशासन ने बताया कि अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमारी समीक्षा जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं, जिसके कारण कई लोग सड़क पर ही रात बिताई।

लगातार महसूस किए जा रहे झटके

गौरतलब है कि तुर्किए दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो सक्रिय भ्रंश रेखाओं पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप से प्रभावित होते हैं। बीते अगस्त में उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के सिंदिरगी में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इसके बाद से इस क्षेत्र में छोटे-छोटे झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।

2023 में भी आया था भीषण भूकंप

तुर्किये में 2023 में भी 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने काफी तबाही मचाई थी। भूकंप के चलते 53,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। भूकंप से 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं, पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग मारे गए थे। 
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो... श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट 12 जनवरी को होगा लॉन्च  

इसरो... श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट 12 जनवरी को होगा लॉन्च  

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल 2026 की पहली लॉन्चिंग के लिए तैयार है। पीएसएलवी-सी-62 मिशन 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यह इसरो का भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी की 64वीं उड़ान होगी।

Loading...

Jan 07, 20261:52 PM

सुप्रीम टिप्पणी... आवारा कुत्तों का दिमाग नहीं पढ़ सकते कि कब काटेगा

सुप्रीम टिप्पणी... आवारा कुत्तों का दिमाग नहीं पढ़ सकते कि कब काटेगा

आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान पीठ ने कहा- ये कहा नहीं जा सकता की कुत्तों के मन में क्या चल रहा है और कब वो किसी को काट लें। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया कर रहे हैं।

Loading...

Jan 07, 20261:14 PM

अकल्पनीय... महाराष्ट्र में कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस ने मिलाया ‘हाथ’

अकल्पनीय... महाराष्ट्र में कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस ने मिलाया ‘हाथ’

भाजपा और कांग्रेस के इस अप्रत्याशित गठबंधन के पीछे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना (शिंदे) को सत्ता से दूर रखने की मंशा को वजह बताया जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया और अब वह इस गठबंधन के दम पर अंबरनाथ नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

Loading...

Jan 07, 202612:36 PM

India worried over US attack on Venezuela and arrest of Maduro

India worried over US attack on Venezuela and arrest of Maduro

वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला किया। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना को लेकर पूरी दुनिया हैरान है। वहीं, अब भारतीय विदेश मंत्री ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। विदेश मंत्री ने कहा-वेनेजुएला में जो कुछ हुआ भारत उससे काफी चिंतित है।

Loading...

Jan 07, 202611:24 AM

झारखंड... हाथी का आतंक... सिंहभूम में सात लोगों को मार डाला

झारखंड... हाथी का आतंक... सिंहभूम में सात लोगों को मार डाला

नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में बीती देर रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई।

Loading...

Jan 07, 202610:06 AM