×

श्रीलंकाई जलसीमा में घुसे आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौसेना ने नाव भी जब्त की

श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को मन्नार के पास समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नाव जब्त की। नौसेना के अनुसार, मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। 

By: Sandeep malviya

Jun 29, 20256:54 PM

view3

view0

श्रीलंकाई जलसीमा में घुसे आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौसेना ने नाव भी जब्त की

कोलंबो।  श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को मन्नार के पास समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नाव जब्त की। नौसेना के अनुसार, मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। अब सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय मछुआरों पर आरोप है कि ये मछुआरे श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। यह कार्रवाई मन्नार के उत्तरी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान की गई।

एक ट्रोलर समेत आठ मछुआरे हिरासत में

मामले में श्रीलंकाई नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि उत्तर-मध्य नौसेना कमान को भारतीय मछुआरों की कुछ नावें श्रीलंका की सीमा में मछली पकड़ते हुए नजर आईं। इसके बाद नौसेना ने अपनी इनशोर पेट्रोल क्राफ्ट तैनात कर उन्हें खदेड़ा और एक ट्रॉलर समेत 8 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। अब इन मछुआरों को मन्नार मत्स्य निरीक्षक कार्यालय को सौंपा जाएगा, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारियां

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों देशों के मछुआरे कई बार गलती से एक-दूसरे की सीमाओं में घुस जाते हैं, जिससे विवाद होता है। पाक जलडमरूमध्य  जो तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच है, मछलियों की प्रचुरता के कारण मछुआरों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस जलसीमा में घुसपैठ को लेकर पहले भी श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों पर फायरिंग और नाव जब्त करने की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आता रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

0

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 202513 hours ago

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

6

भारतीय नौसेना की स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार सिंगापुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी बचाव अभ्यास एक्सरसाइज पैसिफिक रीच 2025  में भाग ले रही है। 

Loading...

Sep 21, 202513 hours ago

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

Loading...

Sep 21, 202513 hours ago

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

5

ब्रिटेन ने फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह कदम फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच शांति की उम्मीद जगाने के लिए है। अमेरिका और इस्राइल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। 

Loading...

Sep 21, 202513 hours ago

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

Loading...

Sep 21, 202510:13 AM