दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश काकू को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। जबकि दूसरी तरफ से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई।

दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश काकू को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। जबकि दूसरी तरफ से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई। दरअसल, शनिवार को दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधियों के खिलाफ दो अहम आपरेशन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महरौली और नांगलोई इलाके में हुए एनकाउंटरों में पुलिस ने कई बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं में सुरक्षा बलों की सतर्कता और पेशेवर रवैये की बदौलत गंभीर नुकसान को टाला जा सका। महरौली थाने की टीम ने काकू पहाड़िया नाम के कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि काकू पहाड़िया पर कई आपराधिक मामलों में वारंट थे, जिनमें अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
महरौली पुलिस को अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल एक शातिर अपराधी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लाडो सराय स्मशान घाट रोड पर नाकाबंदी कर दी। लगभग रात 3:15 बजे एक संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर उसने गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर को पकड़ लिया गया, उसके पैर में चोट आई है।
आरोपी की पहचान 27 वर्षीय कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल निवासी मदनगीर दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से दो पिस्टल, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है, जबकि एक कॉन्स्टेबल के हाथ में चोट आई है। गोली लगने से घायल काकू पहाड़िया को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
इसी तरह, नांगलोई इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें चार बदमाशों में से तीन घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि यह वही गिरोह था, जो दो दिन पहले पुलिस के साथ हुई एक हॉट चेज के दौरान फायरिंग कर भाग निकला था। पुलिस टीम ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों एनकाउंटरों में सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए काम किया। दोनों मामलों में पुलिस ने जनता और अपने अधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि इन एनकाउंटरों के पीछे का उद्देश्य न केवल अपराधियों को पकड़ना है, बल्कि राजधानी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। एनकाउंटर के बाद जांच और पूछताछ जारी है, जिससे पूरे गिरोह और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह