मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को बिहार के तीन विधानसभा क्षेत्रों बगहा, सहरसा, सिकटा में एनडीए उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस और 'महाठगबंधन' पर जमकर निशाना साधा, परिवारवाद पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ' मंत्र की प्रशंसा की।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने (24 अक्टूबर) बिहार के तीन विधानसभा क्षेत्रों—बगहा, सहरसा और सिकटा—में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बगहा में राम सिंह, सहरसा में आलोक रंजन झा और सिकटा में समृद्ध वर्मा के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की और प्रत्याशियों का नामांकन भी दाखिल करवाया।
'कांग्रेस की पुरानी सत्ता में राज्य का हाल खराब था'
इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान कानून-व्यवस्था बहुत खराब थी, लोग शाम ढलने से पहले ही काम खत्म करके घर लौट जाते थे। उन्होंने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार बदल गया है, जिसका उदाहरण पूर्णिया में तैयार एयरपोर्ट है।
कांग्रेस पर देश और विदेश में अपमान का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर हर बार 'उल्टी बात' करने और देश तथा विदेश में जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के पराक्रम का सबूत मांगते हैं, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि यही समय है कांग्रेस के 'कर्मों का हिसाब' करने का। सीएम ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियों को माफ करने के बाद सुदर्शन चक्र से उसका वध किया, उसी तरह जनता को इन 'नापाक गठबंधनों' का नाश करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रदेश के विकास के लिए एनडीए को भारी मतों से जिताएं।
राजद का कांग्रेस के साथ खड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण
डॉ. मोहन यादव ने राजद (RJD) पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल में राजद अध्यक्ष लालू यादव को 'मीसा' (MISA) के तहत जेल भेजा था, आज उसी कांग्रेस के साथ राजद खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस को 'डूबता हुआ जहाज' बताते हुए कहा कि उसका 'शहजादा' पता नहीं क्या-क्या बोलकर पार्टी को मिटाने पर तुला है।
परिवारवाद बनाम 'सबका साथ'
सीएम ने गांधी परिवार—जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक—का नाम लेते हुए सवाल किया कि एक ही परिवार से प्रधानमंत्री या पार्टी का अध्यक्ष क्यों होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिवारवादी हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा है, जिसके प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र है 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास'। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके परिवार में कोई विधायक, सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं था, फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री जैसा पद मिला, जो इस मंत्र की सफलता का प्रमाण है।
बिहार का भगवान राम से अलग संबंध
सांस्कृतिक विरासत पर बात करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातनी और सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों का भगवान राम से 'अलग संबंध' बताते हुए कहा कि श्रीराम तो बिहार के दामाद हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भगवान राम और माता सीता के अतीत को बिहार में संजोया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भगवान श्री राम की जन्मस्थली का कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया तथा मंदिर न बनने देने के लिए हर हथकंडा अपनाया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जागा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम विराजमान हैं और पूरा देश दीपावली मना रहा है।
'महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन'
मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को 'महाठगबंधन' कहते हुए जनता से सवाल किया कि उन्हें अपना हित चाहने वाला प्रत्याशी चाहिए या अवहेलना करने वाला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी ऐसी भाषा बोलते हैं, जिससे जनता का अपमान होता है। उन्होंने जनता से विपक्ष के 'कीचड़' के बीच कमल खिलाने और एनडीए को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।