भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर एफआईआर दर्ज की गई है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर एफआईआर दर्ज की गई है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर एफआईआर दर्ज की गई है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। हालांकि मामला जमानती धाराओं में दर्ज किया गया है। दरअसल, बुधवार को शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। उक्त प्रकरण एक राहगीर ने दर्ज कराया है कि जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने 25-30 अन्य लोगों के साथ शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन किया और बीच सड़क पर प्रदर्शन करने के कारण लंबे समय तक मार्ग अवरुद्ध रहा। हालांकि, प्रकरण जमानती धाराओं में दर्ज किया गया है। पटवारी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
किसानों को सोयाबीन के उचित दाम नहीं मिलने का आरोप लगाकर कांग्रेस भाजपा सरकार और नेताओं की घेराबंदी कर रही है। भावांतर योजना के स्थान पर किसानों को सोयाबीन का पूरा भाव देने की मांग को लेकर पटवारी केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के बंगले पहुंचे थे। यहां पर प्रदर्शन के बाद शिवराज सिंह बाहर निकले और पटवारी के साथ पांच किसानों को लेकर अपने निवास के अंदर चले गए। वहां से निकलने के बाद पटवारी ने मीडिया से कहा कि सोयाबीन के किसान परेशान हैं, सरकार किसानों की सुन नहीं रही है, इसलिए हमें केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले के बाहर तक आना पड़ा।
पटवारी गेहूं की बोरी लेकर शिवराज सिंह चौहान के बंगले पहुंचे थे। गेट नहीं खुला तो गेहूं सड़क पर उलट दिया। सड़क पर गेहूं फैलाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सोयाबीन की बात करने गए और गेहूं लेकर पहुंचे, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी को किसानों की कोई चिंता नहीं है। पटवारी को रोकने के लिए पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।