×

बस-टैंकर की भीषण टक्कर, उमराह के लिए गए 45 भारतीयों की मौत

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हादसे में मारे गए लोगों के शवों को वापस भारत लाने में मदद की अपील की है। 

By: Sandeep malviya

Nov 17, 20256:14 PM

view18

view0

बस-टैंकर की भीषण टक्कर, उमराह के लिए गए 45 भारतीयों की मौत

गल्फ। सऊदी अरब में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 45 भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर हैदराबाद के निवासी थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने इसकी पुष्टि की है।

डीजल टैंकर से टकराई बस

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, उमराह गए लोगों को लेकर बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब वह रास्ते में डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसा स्थानीय समय अनुसार, सुबह करीब 1.30 बजे मुहरास या मुफरिआत इलाके में हुआ, जो मदीना के करीब है। हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे। टक्कर लगते ही बस आग की लपटों में घिर गई और लोगों को बचने का भी समय नहीं मिला। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों की पहचान करना भी मुश्किल है। हादसे में 45 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने की 45 मौतों की पुष्टि

हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने बताया है कि सऊदी अरब में हुए बस हादसे में 45 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों में अधिकतर हैदराबाद के निवासी हैं। मीडिया से बात करते हुए हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि 'बीती 9 नवंबर को हैदराबाद से 54 लोग उमराह के लिए जेद्दाह गए थे और इन लोगों को 23 नवंबर को वापस आना था। इन 54 में से चार लोग एक कार से मक्का से मदीना जा रहे थे और चार अन्य लोग मक्का में ही रुक गए थे। बाकी लोग हादसे का शिकार हुई बस में सफर कर रहे थे। हादसे के समय बस में 46 लोग सवार थे। हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।' 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमें जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक 45 लोग मारे गए हैं और ये लोग 23 नवंबर को हैदराबाद लौटने वाले थे। एआईएमआईएम विधायक माजिद हुसैन ने भी बताया कि हमें जो शुरूआती रिपोर्ट मिल रही है, उसके तहत हादसे में 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हम पीड़ित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हादसे में मारे गए लोगों के शवों को वापस भारत लाने में मदद की अपील की है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सऊदी अरब हादसे पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दाह का महावाणिज्य दूतावास हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं। हमारे अधिकारी भी सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज: ईरान ने 10 लाख सैनिकों की लामबंदी की। अमेरिका ने 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया। सऊदी और कुवैत पर भी मिसाइल हमले

Loading...

Mar 27, 20264:39 PM

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Loading...

Mar 27, 20262:18 PM

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस अपने कच्चे तेल और LNG की आपूर्ति भारत की ओर मोड़ सकता है। जानें कैसे यह कदम भारत की 40% तेल जरूरतों को पूरा करेगा और ऊर्जा संकट से बचाएगा।

Loading...

Mar 26, 20266:11 PM

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय। जानें कैसे एक इंजीनियर और रैपर ने केपी शर्मा ओली को हराकर रचा इतिहास और रामनवमी पर ली सांसद पद की शपथ।

Loading...

Mar 26, 20264:25 PM

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

इजरायली मीडिया का दावा: अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरानी नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसीरी मारे गए। जानें बंदर अब्बास हमले और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी

Loading...

Mar 26, 20263:40 PM