पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। लोक भवन के सीनियर अफसर ने धमकी की पुष्टि की है। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है।

देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई।
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। लोक भवन के सीनियर अफसर ने धमकी की पुष्टि की है। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। एक अधिकारी ने कहा- हमने डीजीपी को जानकारी दी है।
आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को भी घटना की जानकारी दी गई है। राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के 60-70 जवान राज्यपाल बोस की सुरक्षा में तैनात हैं। राज्यपाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। राज्यपाल बोस को धमकी की घटना उस वक्त हुई है, जब राज्य में सियासी तूफान उठा हुआ है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी के सोशल मीडिया हेड के ठिकानों पर रेड मारी थी। सीएम ममता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। इस पर राज्यपाल ने कहा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान में सहयोग करे। किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।
राज्यपाल भी सुरक्षित नहीं
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा- ममता बनर्जी के राज में आपका स्वागत है, जहां राज्यपाल भी सुरक्षित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गृह मंत्री, ममता बनर्जी, कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी एक निजी फर्म को बचाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय से सबूत वाली फाइलें छीनने में व्यस्त हैं। ममता बनर्जी एक पूरी तरह से नाकामयाब नेता हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।