हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और आईईडी विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा।

भारत हर तरह के आतंकी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है।
गुरुग्राम। स्टार समाचार वेब
हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और आईईडी विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा। शाह ने कहा-यह सिस्टम देश की सुरक्षा के लिए डेटा कवच की तरह काम करेगा और जांच एजेंसियों को एक मजबूत तकनीकी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। शाह ने बताया कि एनआईईडी के माध्यम से देशभर में बिखरे हुए विभिन्न प्रकार के डेटा को केंद्रीकृत कर एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे आतंकवादी घटनाओं की आपसी लिंकिंग का पता लगाना आसान होगा और जांच की गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी बढ़ेगी।
वन नेशन, वन डेटा टेरिटरी...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे वन नेशन, वन डेटा टेरिटरी की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा-अब सही सूचना सही समय पर एजेंसियों को उपलब्ध हो सकेगी, जिससे किसी भी घटना पर त्वरित और बेहतर प्रतिक्रिया मिल सकेगी। एनएसजी देश की जीरो टेरर फोर्स है और हर चुनौती में खरा उतरते हुए देश के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करती है।
हर खतरे से निपटने में सक्षम एनएसजी
शाह ने कहा- एनएसजी की 24़7 सक्रियता और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के कारण भारत हर तरह के आतंकी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है। बम डिस्पोजल और आतंकवाद निरोधक अभियानों में एनएसजी ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। गृह मंत्री ने बताया कि एनएसजी के नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में एनएसजी के नए सेंटर स्थापित किए गए हैं और अयोध्या में भी सेंटर शुरू किया जा रहा है।
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से देश की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित बल और डेटा आधारित जांच प्रणाली ने सुरक्षा तंत्र को नई ताकत दी है। एनआईईडी की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित जांच और अंतर-एजेंसी समन्वय को नई गति मिलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (Faisal Khan) के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। नई धारा BNS 109 के तहत पुलिस कभी भी खान सर को गिरफ्तार कर सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कर्नाटक में नई सरकार के गठन के दूसरे दिन ही नए मंत्रियों का विभाग को लेकर नाटक शुरू हो गया है। इससे पार्टी में दिल्ली तक हलचल मच गई है। दरअसल, कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी की खुलकर नाराजगी सामने आई गई है।
सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में आज सुबह आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं।
केरल में 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस साल अल नीनो के कारण बारिश कैसी रहेगी।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अब देशद्रोह की शिकायत सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई गई है। ममता की अविलंब गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता वकील रिंकी सिंह चटर्जी आठ जून को कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का दावा किया है।
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने साथ जुड़े भगोड़ा के टैग को खारिज करते हुए कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहे हूं और केंद्र सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान ललित मोदी ने कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा हूं।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर नाबालिग के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति से जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोपी तीन रेलवे पुलिसकर्मियों की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। इन पुलिसकर्मियों को पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह राहत दी थी।
बिहार में आज तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बेटी को सिर्फ विवाह के आधार पर माता-पिता के परिवार से अलग नहीं माना जा सकता और न ही उसे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण पूरा। डीके शिवकुमार ने 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुए इस शपथ ग्रहण की बड़ी बातें।