दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।

अभी-अभी... दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस सांसद, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में धरने पर बैठे थे। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं और बसों में कांग्रेस नेताओं को भरकर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया है।
पीएम निवास के पास धरना
कांग्रेस सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
संसद में युवाओं पर लाठी चार्ज को लेकर चर्चा न होने का विरोध
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में एक उग्र प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर से छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसके दौरान कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।
छात्र संसद मार्च पर हुई पुलिस कार्रवाई के अगले दिन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने अस्पताल के वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती एक गंभीर रूप से घायल छात्रा की मां से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को कुचला जा रहा है और आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी ने कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता का जवाब मांगने के लिए वे प्रधानमंत्री के आवास तक पैदल मार्च कर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो अपनी कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस गंभीर मुद्दे पर बहस करने को तैयार है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि कांग्रेस पार्टी लगातार नीट पेपर लीक मामले की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर मढ़ते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह