प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

ये मुलाकात खास है...
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद के बाहर जहां एक तरफ विपक्षी दलों के सांसद केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे, वहीं संसद परिसर के भीतर एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
सामने आई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी खुद दरवाजे पर शरद पवार का स्वागत करते नजर आए और दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराते हुए सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान शरद पवार ने पीएम मोदी को एक मांग-पत्र या ज्ञापन भी सौंपा।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद का मानसून सत्र अपने चरम पर है और राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। जानकारों के मुताबिक, इस मुलाकात का समय और संदर्भ दोनों ही राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। केंद्र सरकार मौजूदा मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक को दोबारा पेश करने की तैयारी में जुटी है। इस अहम विधेयक को संसद में पारित कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है, जिसके चलते संख्या बल जुटाने की कवायद तेज हो गई है। इस गणित में एनसीपी (शरद पवार गुट) के आठ सांसद सरकार की रणनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
इससे पहले एनसीपी (शरद पवार गुट) ने यह साफ संकेत दिए थे कि यदि सरकार देश भर में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की समान बढ़ोतरी का लिखित आश्वासन देती है, तो उनकी पार्टी इस विधेयक पर विचार करने और चर्चा करने के लिए तैयार है।
सुप्रिया सुले ने पिछले सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था, "50 प्रतिशत सीट बढ़ाने की शर्त लिखित रूप में दीजिए, फिर हम इस पर चर्चा करेंगे।" अब इस मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपे जाने से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई होगी।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी का एक धड़ा एनडीए (NDA) के साथ आ सकता है या पार्टी के विलय को लेकर सुगबुगाहट चल रही है।
हालांकि, अंदरूनी सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का इस मामले में भाजपा का मानना है कि यदि शरद पवार गुट को आधिकारिक रूप से एनडीए का हिस्सा बनना है, तो सबसे पहले एनसीपी के दोनों गुटों (अजित पवार और शरद पवार गुट) को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक होना होगा। पार्टी फिलहाल शरद पवार या उनके गुट को अलग से या व्यक्तिगत रूप से एनडीए में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। भाजपा चाहती है कि पहले दोनों एनसीपी धड़े आपस में विलय करें, उसके बाद ही किसी भी संभावित राजनीतिक साझेदारी या गठबंधन पर विचार किया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।