ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बयान: सरकार को खुद आकर बात करनी चाहिए।
दिग्गजों का जंतर-मंतर दौरा: अरविंद केजरीवाल, शरद पवार और सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर पहुंचे।
सोनम वांगचुक से जुड़ा अपडेट: सोनम वांगचुक को लेने के लिए मेदांता अस्पताल की एंबुलेंस सफदरजंग पहुँची।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आदेश देते हुए सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मेदांता में उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल गठित किया जाएगा। यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। सोनम 28 जून से लगातार भूख हड़ताल पर हैं, और तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जुलाई को पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी ने उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को 32वें दिन भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक हजारों की संख्या में आंदोलनकारी धरना स्थल पर पहुंच गए। सुबह के समय जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची, तो CJP समर्थकों ने 'दिल्ली पुलिस हाय-हाय' के नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने सोमवार देर शाम जंतर-मंतर को खाली करवा लिया था, लेकिन आंदोलनकारी देर रात फिर से वहीं जमा हो गए। इस बीच, कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह प्रदर्शनकारियों को नाश्ता वितरित किया और बड़ी संख्या में लोग झंडे लेकर स्थल पर डटे हुए हैं।
संसद मार्च स्थगित:
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि सरकार और पुलिस द्वारा छात्रों पर बरती गई सख्ती के विरोध में आज संसद मार्च नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के खून की परवाह नहीं है, लेकिन वे छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी:
पुलिस की कथित बर्बरता के बावजूद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का दृढ़ संकल्प लिया है।
विपक्ष का तीखा हमला:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पूरे प्रकरण पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और इस विफलता के लिए जवाबदेही तय होनी जरूरी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह