मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।

सरकार का रुख पूरी तरह साफ किया
परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी
संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक
प्रधानमंत्री का सम्मानऔर नए राज्यसभा सदस्यों का स्वागत
एनसीपीआई बैठक से अनुपस्थित रहे टीएमसी बागी सांसद

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद भवन के जीएमसी बालयोगी आडिटोरियम में आयोजित एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का रुख पूरी तरह साफ किया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और त्रुटि-रहित बनाना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने हालिया पेपर लीक प्रकरणों पर कड़ा रुख अपनाया और सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी। सरकार परीक्षा तंत्र में ऐसे पुख्ता और आधुनिक बदलाव कर रही है, जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सभी को एकजुट होकर समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को रोकना और एक सुरक्षित, पारदर्शी व त्रुटि-रहित व्यवस्था का निर्माण करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जी. किशन रेड्डी और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बधाई प्रस्ताव और नए सांसदों का उत्साह
देश के सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया। एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के सफल एवं लंबे नेतृत्व के सम्मान में सर्वसम्मति से एक बधाई प्रस्ताव पारित किया। वहीं पहली बार संसदीय दल की बैठक में पहुंचे भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने कहा-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व का यह मार्गदर्शन देश को आगे ले जाने और जनसेवा की नई राह दिखाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
नई पार्टी एनसीपीआई बैठक से नदारद
एक तरफ जहां एनडीए एकजुटता दिखा रहा है। वहीं नवगठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी आफ इंडिया इस संयुक्त बैठक में शामिल नहीं हुई। एनसीपीआई में एनडीए का समर्थन करने वाले तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसद शामिल हैं। यह गुट बैठक से इसलिए दूर रहा, क्योंकि अध्यक्ष ने अभी तक एनसीपीआई के बैनर तले इस समूह के विलय को औपचारिक मान्यता नहीं दी है।

एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह