दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

दोषी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग
आमिर शोकीन का दावा-स्क्रिप्टेड था वायरल वीडियो
अगरतला। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। दरअसल, यह वीडियो 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस घटना को लेकर पूर्वोत्तर भारत के लोगों में भारी नाराजगी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिए एक्शन के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ तुरंत समन्वय स्थापित करने और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री बोले-सबक सिखाएगी पुलिस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा-इस बुरे व्यक्ति को सजा मिलेगी। हालांकि आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस मिलकर उसे सबक सिखाएगी। रिजिजू ने यह भी कहा कि समाज में इस तरह के अभद्र व गलत व्यवहार को सहने वाले और बढ़ावा देने वाले लोग भी देश में नफरत फैलाने के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।
आमिर शोकीन ने मांगी माफी, बताया स्क्रिप्टेड
चारों तरफ से घिरने और कानूनी शिकंजा कसते देख कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उसने दावा किया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड था और वीडियो में दिख रहा युवक उसका परिचित था। शोकीन ने कहा कि उसका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। त्रिपुरा के निवासियों से क्षमा मांगते हुए उसने कहा कि यदि उसकी बातों या आचरण से किसी को दुख पहुंचा है, तो उसे इसका गहरा अफसोस है। हालांकि, उसके इस माफीनामे के बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और पुलिस कार्रवाई की मांग लगातार जारी है।
अगरतला में पुलिस शिकायत दर्ज
इस घटना के विरोध में त्रिपुरा के दो प्रमुख संगठनों यूथ टिपरा फेडरेशन और टिपरा इंडिजिनस स्टूडेंट्स फेडरेशन ने अगरतला के एनसीसी पुलिस थाने में आमिर शोकीन के खिलाफ अलग-अलग लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों में आमिर शोकीन पर त्रिपुरा के युवक को निशाना बनाकर नस्ली व जातिगत टिप्पणियां करने तथा पूरे राज्य की छवि धूमिल करने वाली भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह