भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों द्वारा अचानक दिए गए धरने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री का पद किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आस्था का केंद्र है और इस तरह वीवीआईपी जोन व प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना 'अराजकता' की पराकाष्ठा है। इसी विरोध में अब देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। भोपाल, जयपुर, लखनऊ में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व और तमाम बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के इस कदम को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ करार दिया है। पार्टी का तर्क है कि विपक्ष में रहने के दौरान बीजेपी ने भी लंबे समय तक संघर्ष किया है, लेकिन कभी भी देश की सुरक्षा और संसदीय गरिमा की सीमाओं को इस तरह से लांघा नहीं गया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए इस अचानक प्रदर्शन के जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। देश के कई राज्यों और जिला मुख्यालयों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किए।
एक तरफ जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने इसे राहुल गांधी की 'अरिस्टोट्रेसी और अराजक राजनीति' के रूप में जनता के बीच ले जाने की रणनीति बनाई है। इस हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बाद संसद से लेकर सड़कों तक सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें...
भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव प्रदर्शन: पुलिस से झड़प और भारी बैरिकेडिंग

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी आबादी संकट में है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।