पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।

बीएमसी को वीडियो तुरंत री-अपलोड करने का दिया आदेश
बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने कहा- हवा सभी के लिए एक समान
मुंबई। स्टार समाचार वेब
पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। अदालत ने इस मामले में गहरी निराशा व्यक्त करते हुए बीएमसी को स्पष्ट आदेश दिया कि वह इस जागरूकता वीडियो को फौरन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा बहाल करे। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों की संकीर्ण सोच पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पीठ ने कहा-वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण का संदेश देने वाले एक पॉजिटिव जनहित अभियान को सांप्रदायिक व गैर-जरूरी विवाद में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।
संविधान और धर्मनिरपेक्षता की दिलाई याद
अदालत ने विरोध करने वालों को आईना दिखाते हुए कहा कि भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां संविधान सभी नागरिकों से आपसी सम्मान और सौहार्द की अपेक्षा रखता है। मुंबई के सामाजिक ताने-बाने का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि किसी के भी गैर-जिम्मेदाराना बयानों से इस शहर की एकजुटता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अदालत ने तीखा सवाल उठाया कि वीडियो का विरोध करने वाले नेताओं ने खुद प्रदूषण से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाया या कोई जागरूकता संदेश जारी किया। पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य किसी मजहब या वर्ग का दायरा नहीं देखते; हवा सभी के लिए एक समान है और हर नागरिक उसी हवा में सांस लेता है।
दबाव में कदम पीछे खींचने पर बीएमसी को फटकार
हाईकोर्ट ने नागरिक निकाय के रुख पर भी सवाल उठाए। पीठ ने कहा कि राजनीतिक अथवा बाहरी दबाव के आगे झुककर इतने महत्वपूर्ण अभियान के वीडियो को हटाना निकाय की प्रशासनिक कमजोरी को दशार्ता है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि वीडियो को बिना किसी देरी के फिर से सार्वजनिक किया जाए।
एक नजर में जाने पूरा विवाद
दरअसल, बीएमसी ने दिवाली पर बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया था, जिसके तहत दीया मिर्जा का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि, कुछ भाजपा नेताओं और मुंबई की मेयर रितु तावड़े द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद बीएमसी ने सोमवार को इस वीडियो क्लिप को अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।
पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।
चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। जानें पटाखा जलाने की समय-सीमा, नो-क्रैकर जोन की लिस्ट और पटाखों के धुएं का सेहत पर पड़ने वाला गंभीर असर।
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।
रामपुर जेल से रिहा होते ही ED द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता आज़म ख़ान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। CJI सूर्यकांत की पीठ इसी सप्ताह मामले की सुनवाई के लिए सहमत हुई है। जानिए पूरा घटनाक्रम।