×

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: डॉ. मांडविया ने विश्व शिक्षक दिवस पर दिल्ली में शिक्षकों का नेतृत्व किया 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, योगासन भारत और एमवाई भारत के सहयोग से आयोजित साइकिलिंग आंदोलन भारत के सबसे प्रभावशाली फिटनेस अभियान बन चुका है।

By: Prafull tiwari

Oct 05, 202510:13 PM

view13

view0

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: डॉ. मांडविया ने विश्व शिक्षक दिवस पर दिल्ली में शिक्षकों का नेतृत्व किया 

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार सुबह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम देश भर में 10,500 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया था। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा, "इस आंदोलन के माध्यम से 10,500 से अधिक स्थानों पर लाखों नागरिक हर रविवार को खुद को फिट रखने के लिए साइकिल चला रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है।"

उन्होंने कहा, "अगर हर नागरिक शारीरिक गतिविधि के लिए एक घंटा भी निकाले, तो विकसित भारत का सपना मजबूत होगा। कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने भाग लिया और छात्रों को जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। साइकिल के पैडल हमें जीवन का सबसे बड़ा सबक सिखाते हैं कि हम तभी आगे बढ़ते हैं जब हम संतुलन बनाए रखते हैं। यह संतुलन जीवन का आधार है और यह फिटनेस से आता है।"

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, योगासन भारत और एमवाई भारत के सहयोग से आयोजित साइकिलिंग आंदोलन भारत के सबसे प्रभावशाली फिटनेस अभियान बन चुका है। कार्यक्रम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के आधिकारिक गान का भी विमोचन किया गया। नई दिल्ली में आयोजित यह कार्यक्रम राहगिरी फाउंडेशन और फिटस्पायर के सहयोग से आयोजित किया गया था, जबकि रोप स्किपिंग गतिविधि का नेतृत्व डॉ. शिखा गुप्ता ने किया।

आयोजन में दिल्ली के शिक्षकों, एथलीटों, युवाओं सहित 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। एथलीटों में ओलंपिक पदक विजेता अभिषेक नैन, शतरंज की दिग्गज तानिया सचदेव, उभरते हुए भाला फेंक स्टार सचिन यादव और भारत के पुश-अप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी शामिल थे। कार्यक्रम में शिक्षकों को समर्पित एक जीवंत नुक्कड़ नाटक, योग सत्र, स्किपिंग, फिटनेस गेम्स और बच्चों के लिए भागीदारी क्षेत्र भी शामिल थे।

रोहताश चौधरी जिन्हें पुशअप मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है और जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, ने डॉ. मनसुख मंडाविया को बताया कि वह 60 पाउंड का बैग पीठ पर लादकर एक घंटे में सबसे अधिक पुश-अप करने का एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय हॉकी टीम के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले और राजगीर में एशिया कप जीतने वाले अभिषेक नैन ने कहा, "एथलीट के रूप में, फिटनेस हमारी नींव है। मैं यहां सिर्फ लोगों को साइकिल चलाते हुए नहीं देख रहा हूं, बल्कि भारत को स्वास्थ्य की संस्कृति अपनाते हुए देख रहा हूं।"

ग्रैंडमास्टर (जीएम) तानिया सचदेव ने कहा, "मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करती हूं, वे खेलों के बड़े समर्थक हैं। उन्होंने फिटनेस को एक जन आंदोलन में बदल दिया है। यह पहल दिखाती है कि फिटनेस कैसे समुदायों को एक साथ ला सकती है। शिक्षकों, छात्रों और एथलीटों को एक साथ साइकिल चलाते देखना दिल छू लेने वाला अनुभव था।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत की हार: कोटक ने गंभीर पर आलोचना को बताया 'एजेंडा', बोले- कुछ लोगों के छिपे हुए स्वार्थ

2

0

भारत की हार: कोटक ने गंभीर पर आलोचना को बताया 'एजेंडा', बोले- कुछ लोगों के छिपे हुए स्वार्थ

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर हो रही आलोचना पर टीम स्टाफ कोटक ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे 'गलत' और 'व्यक्तिगत एजेंडा' से प्रेरित बताया। उन्होंने पिच के बचाव पर भी बात की।

Loading...

Nov 20, 20256:41 PM

PSL-मुल्तान सुल्तांस विवाद: अली तरीन ने PCB पर लगाए गंभीर आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

4

0

PSL-मुल्तान सुल्तांस विवाद: अली तरीन ने PCB पर लगाए गंभीर आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन और PSL/PCB मैनेजमेंट के बीच विवाद गहराया। तरीन ने 'घोस्टिंग' का आरोप लगाते हुए फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन लेटर न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

Loading...

Nov 20, 20254:00 PM

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गंवाया नंबर-1 का ताज

6

0

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गंवाया नंबर-1 का ताज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का राज खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने कुछ समय पहले सिडनी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Loading...

Nov 19, 20252:47 PM

शुभ खबर... कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ जाएंगे गुवाहाटी

4

0

शुभ खबर... कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ जाएंगे गुवाहाटी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।

Loading...

Nov 19, 20252:34 PM

रणजी ट्रॉफी: अमित शुक्ला के नाम ऐतिहासिक प्रदर्शन, बिना रन दिए 5 विकेट; हरियाणा मात्र 11 रन पर ऑलआउट

37

0

रणजी ट्रॉफी: अमित शुक्ला के नाम ऐतिहासिक प्रदर्शन, बिना रन दिए 5 विकेट; हरियाणा मात्र 11 रन पर ऑलआउट

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में सर्विसेज के युवा स्पिनर अमित शुक्ला ने इतिहास रच दिया। हरियाणा के खिलाफ उन्होंने मात्र 27 रन देकर 8 विकेट चटकाए, जिसमें पहले स्पेल में बिना कोई रन दिए 5 विकेट शामिल थे। हरियाणा की टीम सिर्फ 11 रनों पर सिमट गई।

Loading...

Nov 18, 20254:20 PM