इन सभी भारतीयों को स्थानीय स्तर पर काम करने वाली एक निजी कंपनी ने नियुक्त किया था। घटना के बाद कंपनी ने अपने अन्य भारतीय कर्मचारियों को तुरंत राजधानी बामाको भेज दिया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में आतंकियों ने पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम अफ्रीकी देश माली में आतंकियों ने पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए दी। बताया गया कि ये सभी भारतीय एक स्थानीय बिजलीकरण परियोजना से जुड़े हुए थे और गुरुवार को कोबरी इलाके के पास सशस्त्र हमलावरों ने इन्हें अगवा कर लिया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी भारतीयों को स्थानीय स्तर पर काम करने वाली एक निजी कंपनी ने नियुक्त किया था। घटना के बाद कंपनी ने अपने अन्य भारतीय कर्मचारियों को तुरंत राजधानी बामाको भेज दिया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा- हम पुष्टि करते हैं कि हमारे पांच भारतीय कर्मचारियों का अपहरण हुआ है। बाकी सभी को सुरक्षित रूप से बामाको पहुंचा दिया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
माली पिछले कई वर्षों से चरमपंथ और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ग्रुप फॉर द सपोर्ट आॅफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स (जेएनआईएम) ने हाल के महीनों में अपनी पकड़ और मजबूत की है। संगठन ने ईंधन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाकर आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया है।
अपहरण की घटनाएं माली में आम हो गई हैं, जहां 2012 से जारी विद्रोह, बार-बार हुए सैन्य तख्तापलट और जिहादी हमलों ने शासन व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। इसी साल सितंबर में जेएनआईएम के आतंकियों ने दो अमीराती और एक ईरानी नागरिक का अपहरण किया था, जिन्हें कथित तौर पर 50 मिलियन डॉलर की फिरौती के बाद रिहा किया गया। टुआरेग विद्रोह से जन्मा खठकट अब उत्तरी माली से बढ़कर देश के मध्य और पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और नाइजर तक फैल चुका है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह