×

टेक्सास में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

टेक्सास की ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम लोगों की जान चली गई है। बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं। 

By: Sandeep malviya

Jul 08, 20255:22 PM

view2

view0

टेक्सास में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के चलते 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं। खोज और बचाव दल लोगों की तलाश में जुटे हैं। टीमें उफनाती नदी में उतरने और किनारों पर जमा हुए पेड़ों को हटाने का काम कर रहे हैं। 

टेक्सास हिल कंट्री में स्थित सौ साल पुराने लड़कियों के ईसाई समर कैंप मिस्टिक के संचालकों ने कहा कि बाढ़ के चलते  उनके 27 कैंपर और काउंसलर मारे गए हैं। वहीं केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि 10 कैंपर और एक काउंसलर अभी भी नहीं मिले हैं। जबकि बचाव टीमों ने कैंप मिस्टिक तथा कई अन्य ग्रीष्मकालीन शिविरों से 28 बच्चों सहित 84 लोगों के शव बरामद किए हैं। अफसरों का कहना है कि बारिश के चलते मध्य टेक्सास के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा है। अफसरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 

तहस-नहस हो गए घर, लोगों ने पेड़ों से चिपककर बचाई जान

ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ के नदी के किनारे बने कैंप और घरों को तहस-नहस कर दिया। अचानक आई बाढ़ के बाद लोग अपने केबिनों, टेंटों और ट्रेलरों से बाहर निकल आए। उन्हें तैरते पेड़ों के तने कारों के बीच से कई मील दूर तक घसीटते हुए ले गए। कुछ लोगों ने पेड़ों से चिपककर जान बचाई। वहीं नदीं के किनारों पर गद्दे, रेफ्रिजरेटर और कूलर से भरे हुए पेड़ों के ढेर लग गए। अफसरों ने बताया कि ट्रैविस, बर्नेट, केंडल, टॉम ग्रीन और विलियमसन काउंटियों में 19 मौतें हुईं।

चेतावनियों पर नहीं दिया गया ध्यान, जांच शुरू

बाढ़ में बड़ी संख्या में मौतों के बाद अफसरों ने जांच शुरू कर दी है कि क्या पर्याप्त चेतावनियां जारी की गई थीं और क्यों शिविरों को खाली नहीं किया गया? जांच यह भी हो रही है कि मौसम संबंधी अलर्ट कैसे भेजे गए? केरविले सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने कहा कि चुनौतियों में से एक यह है कि कई शिविर और केबिन ऐसे स्थानों पर हैं जहां सेलफोन सेवा खराब है। कुछ शिविरों को खतरों का एहसास था और वे मौसम पर नजर रख रहे थे। कम से कम एक शिविर में बाढ़ आने से पहले ही सैकड़ों शिविरार्थियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया। टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी और राष्ट्रीय मौसम सेवा पर हाल ही में सरकारी खर्च में कटौती से किसी भी चेतावनी में देरी नहीं हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि उन्होंने गुरुवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

3

0

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 202512 hours ago

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

4

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

Loading...

Sep 05, 202512 hours ago

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

5

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

Loading...

Sep 04, 20256:16 PM

एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था अन्यायपूर्ण, बदल रहा अब शक्ति संतुलन : पुतिन 

7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शक्ति संतुलन बदल रहा है। उन्होंने एक ऐसी बहुध्रुवीय दुनिया की पैरवी की, जहां सभी देश बराबरी के साथ काम करें और कोई भी श्रेष्ठता न थोपे। 

Loading...

Sep 04, 20256:14 PM

कांटे की टक्कर में तीसरी बार चुने गए जमैका के पीएम होलनेस 

6

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने आम चुनाव के कड़े मुकाबले में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग ने हार स्वीकार की।  सत्तारूढ़ जमैका लेबर पार्टी ने अपराध में गिरावट और आर्थिक सुधार को चुनावी मुद्दा बनाया था। 

Loading...

Sep 04, 20256:12 PM