×

एमपी से दिल्ली तक कोहरा... 40 फ्लाइट कैंसिल, 200 ट्रेन रद्द 

By: Arvind Mishra

Dec 15, 202512:14 PM

view20

view0

एमपी से दिल्ली तक कोहरा... 40 फ्लाइट कैंसिल, 200 ट्रेन रद्द 

सर्दी की पहली बड़ी कोहरे की चादर ने आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर को पूरी तरह ढक लिया

  • कोहरे के कारण दिल्ली एअरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
  • दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में ढका
  • रीवा मुरैना- रायसेन में विजिबिलिटी 50 मीटर
  • 14 जिलों में अलर्ट, 3 दिन शीतलहर से राहत

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सर्दी की पहली बड़ी कोहरे की चादर ने आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर को पूरी तरह ढक लिया। विजिबिलिटी कुछ जगहों पर शून्य से 50 मीटर तक गिर गई, जिससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इधर,  मध्यप्रदेश में सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां 50 मीटर के बाद कुछ भी नजर नहीं आया। मुरैना-रायसेन में भी विजिबिलिटी 50 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालक हेडलाइट के सहारे आगे बढ़े। दरअसल, दिल्ली में अचानक मौसम के करवट लेने की वजह से शहर में उथल-पुथल जैसी स्थिति सामने आई है। सड़क मार्ग से लेकर रेल और हवाई यात्राओं तक पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली की सड़कों पर सुबह-सुबह वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सुबह दिल्ली में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी ने सभी एयरलाइन्स के फ्लाइट आपरेशन को भी प्रभावित किया है। अब तक दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने वाली 40 फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं, जिसमें 19 उड़ानें एयर इंडिया की हैं।

मौसम खुलते ही भरेंगे उड़ान

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे स्थितियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जैसे ही ऐसा करना सुरक्षित होगा, परिचालन फिर से शुरू कर देंगे। एयरलाइन ने कहा-सुरक्षा के हित में और मेहमानों के लिए लंबे समय तक अनिश्चितता से बचने के लिए, एयरलाइन ने कुछ फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें चौबीसों घंटे यात्रियों की सहायता और समर्थन के लिए काम कर रही हैं। यात्रियों से गुजारिश है कि एयरपोर्ट जाने से पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

इंडिगो ने कहा- विजिबिलिटी बहुत कम

इंडिगो ने कहा-घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी ने दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य एयरपोर्ट पर आपरेशन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जो दुर्भाग्य से हमारे कंट्रोल से बाहर है। हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के साथ कोआॅर्डिनेट कर रही हैं। जब तक आॅपरेशन मौजूदा मौसम के हिसाब से एडजस्ट होते हैं, कुछ फ्लाइट्स में देरी हो सकती है, जबकि कुछ अन्य फ्लाइट्स को सुरक्षा को प्राथमिकता देने और एयरपोर्ट पर लंबे इंतजार को कम करने के लिए पूरे दिन पहले से ही कैंसिल किया जा सकता है।

शहर में आरेंज अलर्ट...

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है। सुबह का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। पहले से ही खराब हवा की क्वालिटी की स्थिति अब बदतर हो गई है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत गंभीर कैटेगरी में चला गया, जो 456 के पार पहुंच गया। सोमवार तड़के अशोक विहार में अदक 500 रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में भी सुबह से कोहरा छाया रहा

इधर, मप्र की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच दर्ज की गई। कई स्थानों पर स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे तक भी 2 से ढाई किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ठंड के इस सीजन में यह पहली सुबह रही, जब प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का सबसे ज्यादा असर रीवा में देखा गया। छतरपुर के खजुराहो में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। वहीं भोपाल, ग्वालियर, दतिया और सीधी में दृश्यता 500 से 1 हजार मीटर के बीच दर्ज की गई। इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, रतलाम, दमोह और मंडला में 1 से 2 हजार मीटर तक विजिबिलिटी रही। इसके अलावा अशोकनगर, पचमढ़ी, टीकमगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर और देवास में भी कोहरे वाली सुबह रही। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCEA ने रेल मंत्रालय के 18,509 करोड़ रुपये के 3 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

Loading...

Feb 14, 20263:43 PM

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई के मुलुंड इलाके में आज यानी शनिवार को दोपहर एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास बन रहे मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह हिस्सा नीचे से गुजर रहीं कई गाड़ियों पर गिर गया। जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

Feb 14, 20261:55 PM

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

Loading...

Feb 14, 202612:57 PM

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

प्रधानमंत्री ने आज असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर भारतीय वायुसेना के विमान से लैंड किया। यह सुविधा ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाई गई है, जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी।

Loading...

Feb 14, 202612:13 PM