×

भारत को मालामाल करेंगे विदेशी पर्यटक , डब्ल्यूटीटीसी ने किया बड़ा दावा

वैश्विक पर्यटन निकाय ने गति बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा निरंतर निवेश और लक्षित नीति समर्थन का भी आ"ान किया। ये आंकड़े डब्ल्यूटीटीसी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जूलिया सिम्पसन ने नयी दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान साझा किए।

By: Prafull tiwari

Jun 03, 202510:49 PM

view11

view0

भारत को मालामाल करेंगे विदेशी पर्यटक , डब्ल्यूटीटीसी ने किया बड़ा दावा

नयी दिल्ली।  वर्ल्ड ट्रैवल्स और टूरिस्ट काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) ने मंगलवार ने दावा किया है कि भारत अपनी विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक नवोन्मेष के मिश्रण के साथ दुनिया की सबसे गतिशील पर्यटन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने के लिए ‘अच्छी स्थिति’ में है। इसके साथ 2025 में देश में अंतरराष्ट्रीय सैलानियों का खर्च 3,200 अरब रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

वैश्विक पर्यटन निकाय ने गति बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा निरंतर निवेश और लक्षित नीति समर्थन का भी आ"ान किया। ये आंकड़े डब्ल्यूटीटीसी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जूलिया सिम्पसन ने नयी दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान साझा किए। सिम्पसन ने कोविड महामारी के बाद पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटन क्षेत्र में हुए पुनरुद्धार का उल्लेख किया और कहा कि ‘भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।’ उन्होंने 2025 के लिए भारतीय पर्यटन क्षेत्र के कुछ अनुमानित आंकड़े और 2035 तक के लिए 10-वर्षीय पूर्वानुमान भी साझा किए।

सिम्पसन ने 2024 को भारत में यात्रा और पर्यटन के लिए ‘वास्तव में अविश्वसनीय वर्ष’ करार दिया और कहा कि महामारी के बाद के पुनरुद्धार में घरेलू यात्रा खर्च महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, ... मुझे वास्तव में लगता है कि यह भारत में यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रमुख आधार है, अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब वापस आ गई है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।’’ आंकड़ों के अनुसार, 2024 में, भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों का खर्च रिकॉर्ड 3,100 अरब रुपये (36.8 अरब डॉलर) तक पहुंच गया, जो 2019 के पिछले उच्चतम स्तर से नौ प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का पुनरुद्धार भारत में यात्रा, पर्यटन को विकास के एक नए युग में ले जा रहा है।’’

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन ने गैलियम, जर्मेनियम निर्यात प्रतिबंधों में अमेरिका को दी 1 साल की अस्थायी राहत

1

0

चीन ने गैलियम, जर्मेनियम निर्यात प्रतिबंधों में अमेरिका को दी 1 साल की अस्थायी राहत

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी जैसे दुर्लभ तत्वों के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को 9 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2026 तक निलंबित किया। बुसान में हुए व्यापार समझौते के बाद आया यह फैसला।

Loading...

Nov 09, 20256:16 PM

बाजार में भारी गिरावट... ताश के पत्तों की तरह बिखरे 10 शेयर

1

0

बाजार में भारी गिरावट... ताश के पत्तों की तरह बिखरे 10 शेयर

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही। कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

Loading...

Nov 07, 202510:01 AM

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

1

0

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

जानिए 6 नवंबर 2025 को 10 ग्राम सोने (18, 22, 24 कैरेट) और 1 किलो चांदी का ताज़ा भाव। नवंबर में जारी है उतार-चढ़ाव, आज सोने-चांदी में आया उछाल। अपने शहर के सटीक दाम और शुद्धता जांचने के नियम देखें।

Loading...

Nov 06, 202511:20 AM

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

1

0

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई।  सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।

Loading...

Nov 06, 202510:44 AM

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

1

0

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में फंसे अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप कंपनियों (Reliance Infrastructure, RCOM) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ गई है। ED द्वारा ₹7500 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद, अब MCA ने फंड के कथित दुरुपयोग की विस्तृत जांच SFIO को सौंपी है। जानें ₹40,000 करोड़ के कर्ज और 'evergreening of debt' का पूरा मामला।

Loading...

Nov 05, 20255:03 PM