भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही। कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही। कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार में कारोबारी दिन की शुरुआत बेहद खराब रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 600 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150 अंक टूट गया। इस बीच कई दिग्गज कंपनियों के शेयर ओपनिंग के साथ ही बिखर गए, इनमें भारतीय एयरटेल से लेकर एचसीएल टेक तक शामिल हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट
शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,311 की तुलना में फिसलकर 83,150 के लेवल पर ओपन हुआ, लेकिन ये गिरावट कुछ ही मिनटों और इतनी तेज हो गई, कि सेंसेक्स 620 अंक की गिरावट लेकर 82,690 पर कारोबार करता दिखाई दिया।
निफ्टी भी खुलते ही धराशायी
सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी खुलते ही धराशायी हो गया। एनएसई का ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,509 के लेवल से गिरकर 25,433 पर ओपन हुआ और फिर अचानक बुरी तक टूटते हुए 175 अंक 25,334 पर ट्रेड करता नजर आया।
10 शेयर खुलते ही धड़ाम
शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों की बात करें, तो इरए लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 27 स्टॉक रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। टेलीकॉम दिग्गज कंपनी भारतीय एयरटेल के शेयर में ब्लॉक डील की खबर के बाद सबसे ज्यादा गिरावट आई और ये करीब 4 प्रतिशत फिसलकर 2012 रुपए पर आ गया।
कारोबार में गिरावट दर्ज की गई
एचसीएल टेक (2 फीसदी), टीसीएस (1.50 फीसदी) और टेक महिंद्रा के शेयर (1.40 फीसदी) के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप श्रेणी में देखें, तो हेक्स्ट शेयर (4 फीसदी), एस्कॉर्ट्स शेयर (3 फीसदी), भारती हेक्साकॉम शेयर (2.90 फीसदी) और कायन्स शेयर (2.77 फीसदी) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कंपनी में ब्लिस जीवीएस शेयर (16 फीसदी), तो एंबर शेयर (14 फीसदी) तक गया।

बीते सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
25 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जानिए 24 दिनों में कितने सस्ते हुए सोना-चांदी और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट क्या हैं।
24 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K सोना और 1 किलो चांदी के नवीनतम रेट जानें।
भारतीय इक्विटी बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही शानदार तेजी दर्ज की गई। ओपनिंग बेल के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 500 अंकों तक की रैली दर्ज की गई और एनएसई निफ्टी 22,700 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने में कामयाब रहा।
त्योहारों के दौरान देश में चीनी की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है।
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोने-चांदी के नए रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ डिटेल्स हिंदी में। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों का योगदान और कंपनी की पूरी वित्तीय योजना।
22 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव, कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण और आभूषण खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह