भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी सेशन शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 89.93 पर आ गया।

शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी सेशन शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार की धारणा कमजोर बनी रही, जिसका असर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और घरेलू स्तर पर किसी बड़े सकारात्मक संकेत की कमी के रूप में दिखा।
निफ्टी 46.45 अंक गिरा
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक गिरकर 26,095.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 89.93 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे दर्ज किया गया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में गुरुवार को घेरलू बाजार और अमेरिकी बाजार बंद रहे।
नए उत्प्रेरकों के अभाव
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते जैसे नए उत्प्रेरकों के अभाव में, बाजार के मौजूदा स्तरों के आसपास स्थिर रहने की संभावना है।
सीमित दायरे में बाजार
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि कम अवकाशकालीन बिक्री, एफआईआई द्वारा 1,721 करोड़ रुपए की बिकवाली और मजबूत घरेलू संकेतों के अभाव के कारण बाजार सीमित दायरे में और अस्थिर बने हुए हैं, जिससे बाजार का माहौल नाजुक बना हुआ है।
ब्रेंट क्रूड 62.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने 1,721.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 2,381.34 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
निकल रहा भारतीय करेंसी का दम
इधर, भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। हालिया रिकवरी के बाद भी इसकी कमजोरी पूरी तरह थमती नजर नहीं आ रही है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड स्तरों के आसपास पहुंचने के बाद रुपए ने कुछ मजबूती जरूर दिखाई थी, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ ही इसमें फिर गिरावट दर्ज की गई। अनिश्चितताओं के बीच रुपया 22 पैसे टूटकर 89.94 प्रति डॉलर पर आ गया।
इसलिए कमजोर हुआ रुपया
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 89.84 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही दबाव में आकर 89.94 तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजोर होकर 89.71 पर बंद हुआ था, जबकि बृहस्पतिवार को क्रिसमस के कारण बाजार बंद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।