साल 2025 खत्म होने से पहले ITR, PAN-Aadhaar लिंक, बैंक लॉकर एग्रीमेंट और GST रिटर्न जैसे जरूरी काम पूरे कर लें। देरी पर जुर्माना और नुकसान हो सकता है।

साल 2025 अब समाप्ति की ओर है और इसके साथ ही फाइनेंस व बैंकिंग से जुड़े कई अहम कामों की डेडलाइन भी नजदीक आ चुकी है। अगर आपने समय रहते इन जरूरी कामों को पूरा नहीं किया, तो आगे चलकर आपको पेनल्टी, ब्याज और कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे जरूरी काम, जिन्हें 31 दिसंबर 2025 से पहले निपटाना बेहद जरूरी है।
आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 तय की थी। जो टैक्सपेयर्स इस तारीख तक रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए, वे अब 31 दिसंबर 2025 तक लेट रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
हालांकि, तय समय पर रिटर्न न भरने वालों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234F के तहत पेनल्टी और धारा 234A के अंतर्गत ब्याज भी चुकाना पड़ सकता है।
अगर आपने समय पर ITR फाइल कर दिया था, लेकिन बाद में किसी आय, कटौती या जानकारी में गलती का पता चला है, तो उसे रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए सुधारा जा सकता है।
रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने पर कोई अतिरिक्त फीस या पेनल्टी नहीं लगती। हालांकि, यदि संशोधन के बाद टैक्स देनदारी बढ़ती है, तो अतिरिक्त टैक्स और उस पर लागू ब्याज देना होगा। आयकर विभाग इस संबंध में टैक्सपेयर्स को ईमेल के जरिए सूचनाएं भी भेज रहा है।
सरकार ने पैन और आधार को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। इस तारीख तक लिंक न कराने पर पैन कार्ड निष्क्रिय (Inactive) हो जाएगा।
CBDT के अनुसार, जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2025 या उससे पहले आधार कार्ड जारी हुआ है, उन्हें अनिवार्य रूप से पैन से लिंक कराना होगा। पैन इनएक्टिव होने की स्थिति में न तो ITR फाइल हो सकेगा और न ही टैक्स रिफंड, निवेश, शेयर बाजार या KYC से जुड़े काम किए जा सकेंगे।
अगर आपके पास बैंक लॉकर है, तो आपको 31 दिसंबर 2025 तक अपडेटेड लॉकर रेंटल एग्रीमेंट बैंक में जमा कराना होगा। इस डेडलाइन को पहले कई बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन अब इसे अंतिम मौका माना जा रहा है। नया एग्रीमेंट जमा न करने पर बैंक लॉकर का उपयोग रोका जा सकता है।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GST एनुअल रिटर्न (GSTR-9 और GSTR-9C) फाइल करने की अंतिम तारीख भी 31 दिसंबर 2025 है। तय समय तक रिटर्न दाखिल न करने पर लेट फीस और अन्य कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
साल खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में बेहतर होगा कि ITR, PAN-Aadhaar लिंक, बैंक लॉकर एग्रीमेंट और GST रिटर्न जैसे जरूरी काम समय रहते पूरे कर लिए जाएं, ताकि भविष्य में किसी तरह की पेनल्टी या वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।