×

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। 

By: Sandeep malviya

Aug 05, 202513 hours ago

view1

view0

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

साओ पाउलो । ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, आदेश के तहत उनके रियो डी जेनेरियो स्थित घर से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएंगे।  ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया। बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 का चुनाव हारने के बाद कथित तौर पर तख्तापलट करने की कोशिश का नेतृत्व किया था। 

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बोल्सोनारो ने अपने बेटे के सोशल मीडिया चैनलों पर सामग्री पोस्ट करके उन पर लगाए गए एहतियाती उपायों का उल्लंघन किया है। 

बोल्सोनारो पर आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का आरोप

अभियोजकों का आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने एक आपराधिक संगठन का नेतृत्व किया, जिसने राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जांद्रे डि मोरेस की हत्या की योजना समेत चुनाव को पलटने की साजिश रची थी। 

बोल्सोनारो के साथ-साथ 33 सहयोगियों पर आरोप

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके 33 सहयोगियों पर तख्तापलट की साजिश, हिंसक अपराध संगठन में शामिल होने, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अभियोजक पाउलो गोनेट का कहना है कि इस साजिश में बोल्सोनारो के साथ उनके पूर्व उपराष्ट्रपति जनरल ब्रागा नेटो भी शामिल थे।

पिछले महीने इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनने का दिया था आदेश

आदेश पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए उस आदेश के बाद आया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनने का आदेश दिया था। साथ ही कार्यवाही के दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई थीं। 

नए आदेश के तहत रखी जाएगी कड़ी निगरानी 

अब इस नए आदेश के बाद, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, आदेश के तहत उनके रियो डी जेनेरियो स्थित घर से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

1

0

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। 

Loading...

Aug 05, 202513 hours ago

'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा' : रूस

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि 'यह कदम मुक्त व्यापार के उन सिद्धांतों का ही उल्लंघन है, जिसकी वकालत पश्चिमी देश ही करते थे। अब संरक्षणवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और मनमाने तरीके से टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।'  

Loading...

Aug 05, 202513 hours ago

रूस के छाया बेड़े पर कार्रवाई की योजना बना रहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां

रूस के छाया बेड़े में पुराने जहाज शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर तेल टैंकर हैं। इनका इस्तेमाल रूस की सरकार पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुप्त तरीके से दुनिया भर में तेल निर्यात करने के लिए करती है।

Loading...

Aug 05, 202513 hours ago

अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं को खेलों के लिए नहीं मिलेगा वीजा : ट्रंप  

अमेरिकी नागरिकता सेवा (यूएससीआईएस) ने नया नियम जारी किया है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा।  

Loading...

Aug 05, 202513 hours ago

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।