मध्यप्रदेश में चीतों का बढ़ता कुनबा अब पालतू पशुओं के लिए काल बनता जा रहा है। इससे पशु पालकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम अपने स्तर पर चीतों की निगरानी कर रही है, लेकिन चीते लगातार गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत भी देखी जा रही है।

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर दो चीते कराहल जनपद की ग्राम पंचायत जाखदा के ग्राम हसनपुर पहुंच गए हैं।

श्योपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में चीतों का बढ़ता कुनबा अब पालतू पशुओं के लिए काल बनता जा रहा है। इससे पशु पालकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम अपने स्तर पर चीतों की निगरानी कर रही है, लेकिन चीते लगातार गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत भी देखी जा रही है। दरअसल, श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर दो चीते कराहल जनपद की ग्राम पंचायत जाखदा के ग्राम हसनपुर पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह मादा चीता गामिनी और उसका शावक खेतों से होते हुए गांव पहुंच गए। उन्होंने घर के पास बंधे एक बछड़े का शिकार किया। गांव वालों ने इसका वीडियो भी बना लिया। कूनो सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि जिस ग्रामीण के बछड़े का शिकार चीतों ने किया है, उसे मुआवजा मिलेगा। साथ ही, मॉनिटरिंग टीम द्वारा चीतों कों गांव से बाहर कर दिया है।
बुधवार सुबह 7 बजे गांव के ही रहने वाले पप्पू पटेलिया के बाड़े में बंधी गायों में हलचल होने लगी। यहां उसकी गाय और पास ही उसका बछड़ा खूंटे से बंधा था। दोनों चीतों ने बछड़े पर हमला कर दिया था। जहां एक घंटे तक दोनों ने वहीं बैठकर उसे खाया। कुछ लोगों ने दूर से इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में एक चीता अपने शिकार को खाते दिख रहा है। वहीं, दूसरा आराम कर रहा है। गांव के लोग डर के मारे घरों में ही दुबके रहे। डर के कारण कोई भी ग्रामीण बाहर नहीं निकला।
गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गई। अधिकारियों ने तत्काल लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ना शुरू किया। दोनों चीतों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्हें सुरक्षित तरीके से कूनो सेंचुरी में वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीतों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। दोनों चीतों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि सेंचुरी की सीमा को सुरक्षित बनाया जाए। ऐसे कदम उठाए जाएं जिससे चीते आबादी में न घुस सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो बड़ी अनहोनी की आशंका थी। यह पहली बार नहीं है, जब कूनो से चीते बाहर निकले हों। इस बार वे सीधे आबादी क्षेत्र तक पहुंच गए और शिकार भी कर लिया। गांव वालों ने यह भी कहा कि वन विभाग को गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि यदि चीता या अन्य वन्यजीव गांव में घुस आए, तो उन्हें क्या करना चाहिए। सुरक्षा के लिए वन विभाग को रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ानी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।