×

पूर्वी यूक्रेन के गांव पर ग्लाइड बम से  हमला,  21 लोगों की मौत

अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वार्ता के बाद रूस की ओर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण हमले किए जा रहे है।  एक गांव पर ग्लाइड बम से किए गए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। 

By: Sandeep malviya

Sep 09, 20259:40 PM

view15

view0

पूर्वी यूक्रेन के गांव पर ग्लाइड बम से  हमला,  21 लोगों की मौत

कीव/मॉस्को।   यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मंगलवार को पेंशन वितरण के दौरान पूर्वी यूक्रेन के एक गाँव पर रूसी ग्लाइड बम गिरा, जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि बम डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा गांव में गिरा। उन्होंने हमले को बहुत ही क्रूर बताया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंधों के जरिए उसके आक्रमण की आर्थिक कीमत चुकाएं।

जेलेंस्की ने लिखा, दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को प्रतिक्रिया की जरूरत है। यूरोप को प्रतिक्रिया की जरूरत है। जी-20 को प्रतिक्रिया की जरूरत है। रूस को मौत का तांडव मचाना बंद करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

हाल के महीनों में अमेरिका के शांति प्रयासों में कोई प्रगति नहीं होने के कारण रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को रूस ने राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। जो 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था। ग्लाइड बम सोवियत दौर के हैं। जिन्होंने यूक्रेन में जमकर तबाही मचाई है। इनमें से कुछ का वजन अब 3,000 पाउंड (1,360 किलोग्राम) हैं।

डोनेट्स्क के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने कहा कि इस हमले में 21 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हुए। यह हमला पेंशन पाने के लिए इंतजार कर रहे बुजुर्गों की कतार पर हुआ। उन्होंने लिखा, यह युद्ध नहीं है। यह शुद्ध आतंकवाद है।  उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

1

0

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

रूस ने अपनी नई न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल 9M730 'बुरेवस्तनिक' (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे 'असीमित रेंज' वाला और किसी भी डिफेंस सिस्टम के लिए 'अभेद्य' हथियार बताया है। जानें इसकी खासियतें।

Loading...

Oct 27, 20256:45 PM

दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सुरक्षित

1

0

दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सुरक्षित

अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज़ से उड़ान भरने के बाद दक्षिणी चीन सागर में F/A-18F फाइटर जेट और MH-60R हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। राष्ट्रपति ट्रंप ने खराब ईंधन को बताया संभावित वजह। जानिए घटना और विवादित क्षेत्र में अमेरिकी उपस्थिति के बारे में।

Loading...

Oct 27, 20255:38 PM

'ग्रेटर बांग्लादेश' विवाद: यूनुस ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को भेंट की भारत विरोधी नक़्शे वाली किताब

1

0

'ग्रेटर बांग्लादेश' विवाद: यूनुस ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को भेंट की भारत विरोधी नक़्शे वाली किताब

बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल को वह किताब भेंट की जिसके नक्शे में भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और भारत पर इसका असर।

Loading...

Oct 27, 20255:27 PM

इंग्लैंड में भारतीय महिला से दरिंदगी...सामने आया हैवान का फुटेज

1

0

इंग्लैंड में भारतीय महिला से दरिंदगी...सामने आया हैवान का फुटेज

ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को भी आरोपी कहीं दिखे तो इसकी सूचना दें। आरोपी शख्स इंग्लैंड का ही माना जा रहा है। अहम बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की है।

Loading...

Oct 27, 20259:49 AM

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को बताया ज्ञान का अमृत

1

0

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को बताया ज्ञान का अमृत

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को  ज्ञान का अमृत  बताया और आधुनिक दुनिया में इसके आध्यात्मिक व नैतिक मार्गदर्शन पर चर्चा की।

Loading...

Oct 26, 20256:20 PM