ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को भी आरोपी कहीं दिखे तो इसकी सूचना दें। आरोपी शख्स इंग्लैंड का ही माना जा रहा है। अहम बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की है।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक अज्ञात युवक का का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से अपील की है।
स्टार समाचार वेब
ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को भी आरोपी कहीं दिखे तो इसकी सूचना दें। आरोपी शख्स इंग्लैंड का ही माना जा रहा है। अहम बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की है। पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि इस अपराध को नस्लीय हमला माना जा रहा है।
दरअसल, ब्रिटेन में सिख महिला से दुष्कर्म की घटना के एक महीने बाद एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ब्रिटेन पुलिस ने बताया की उत्तर इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके से एक महिला की कॉल आई थी। इस अपराध को नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला के रूप में पहचाने जाने के बाद वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज जारी की है।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के लिए इन्वेस्टिगेशन कर रहे डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट रोनन टायरर ने रविवार को कहा कि यह किसी महिला पर किया गया सबसे भयानक हमला था। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास अधिकारियों की टीमें हैं जो सबूत इकट्ठा कर रही हैं। हमलावर की प्रोफाइल तैयार की जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा की अभी कई तरह की जांच की जा रही है, लेकिन यह जरुरी है कि हम उन सभी लोगों से बात करें जिन्होंने उस समय उस इलाके में संदिग्ध व्यक्ति को देखा था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर की पहचान 30 साल के, श्वेत और छोटे बाल वाला वाले युवक के रूप में हुई है।
सिख फेडरेशन यूके ने लोकल सोर्स के हवाले से बताया कि वॉल्सॉल में जिस जवान महिला के साथ नस्लीय भेदभाव वाला दुष्कर्म हुआ है, वह एक पंजाबी महिला है। संगठन ने कहा, हमलावर ने जाहिर तौर पर उस घर का दरवाजा तोड़ दिया जहां वह रह रही थी। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने पिछले दो महीनों में 20 साल की दो जवान महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव वाले रेप के दो मामले देखे हैं और उन्हें उन लोगों को तुरंत ढूंढना होगा जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।
इससे पहले भी ब्रिटेन में इस तरह की घटना हो चुकी है। यहां पिछले महीने ओल्डबरी में एक सिख महिला के साथ बलात्कार किया गया, जो वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। घटना 9 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से पहले ओल्डबरी में टेम रोड के आसपास हुई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।