इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी में मंदिर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया, जहां चोर ने पहले पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर मुकुट चुरा लिया। सीसीटीवी में कैद वारदात से आस्था और अपराध पर सवाल उठे।
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हनुमना में सीसीटीवी बंद होने पर भोपाल से अलर्ट आया, वहीं रीवा के एक केंद्र में छात्रा बेहोश हो गई।
सतना जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल लागू करेगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान और त्वरित कार्रवाई।
इसरो के PSLV-C62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए 'भारत के सीसीटीवी' अन्वेषा (EOS-N1) और 14 अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के दौरान तीसरे चरण (PS3) में खराबी आने से मिशन प्रभावित हुआ।
रीवा शहर के साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि एक कार और तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
रीवा जिले के सगरा थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए थाना परिसर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तलब की है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज संसद में बड़ी डिमांड की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेरे बयान का मकसद किसी धर्म-समुदाया का विरोध नहीं है। दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।






















