मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।

मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए। कोर्ट ने कहा-दीपथून उस स्थान पर स्थित है, जो देवस्थानम की संपत्ति के अंतर्गत आता है। दरअसल, तमिलनाडु में कार्तिकई दीपक केस पर मद्रास हाईकोर्ट ने एक बार फिर बड़ा आदेश दिया है। एकल पीठ के फैसले पर मुहर लगाते हुए दो जजों की बेंच ने पहाड़ी पर दीपम जलाने को मंजूरी दे दी है। कोर्ट का कहना है कि इस मुद्दे को बिना वजह सियासी रंग दिया जा रहा है। इधर भाजपा ने भी मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे तमिलनाडु में हिंदू धर्म के लिए बड़ी जीत करार दिया है।
हाईकोर्ट ने रखी शर्त
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जिला प्रशासन को दोनों समुदायों के बीच बातचीत करके मसले का हल निकालना चाहिए। पहाड़ी एक संरक्षित स्थान है, जिसके कारण यहां अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन करना होगा। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि पहाड़ी पर दीया जलाया जा सकता है, लेकिन इस दौरान आम लोगों को पहाड़ी पर जाने की अनुमति नहीं होगी। पहाड़ी पर कौन जाएगा, इसका फैसला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण करेगा।
रविकुमार ने दायर की थी याचिका
हिंदू तमिल पार्टी के नेता रामा रविकुमार ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए पहाड़ी पर मौजूद स्तंभ पर कार्तिकई दीपम जलाने की मांग की थी। जस्टिस जी जयाचंद्रन और जस्टिस केके रामकृष्णन ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए दीप जलाने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर-2025 को जस्टिस जीआर स्वामिनाथन ने इसी तरह की याचिका पर सुनवाई करते हुए पहाड़ी पर दीपक जलाने का आदेश दिया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था खराब होने के डर से दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी। वहीं, जस्टिस स्वामिनाथन के इस फैसले का तमिलनाडु सरकार समेत कई विपक्षी दलों ने भी विरोध किया था और उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।