कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी (KJP) द्वारा नीट (NEET) के मुद्दों को लेकर पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन शनिवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई सफल वार्ताओं के बाद यह फैसला लिया गया। आंदोलन खत्म होने की घोषणा के बाद से प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और नेता आशुतोष रांका ने संयुक्त रूप से आंदोलन की समाप्ति की घोषणा की।
पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी सभी शर्तें मान ली हैं, इसलिए अब सभी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट जाएं।
नेता आशुतोष रांका ने मीडिया को जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों में सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कुल 3 महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। इन वार्ताओं में सकारात्मक माहौल के बीच सहमति बनी और सरकार ने पार्टी की तीनों मुख्य मांगों को स्वीकार कर लिया है।
स्वीकार की गई मुख्य मांगें:
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया गया है।
वापस होंगे सभी मुकदमे: आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए सभी पुलिस केस वापस लिए जाएंगे।
आर्थिक मुआवजा: नीट पेपर लीक और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
जैसे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मांगें माने जाने की खबर जंतर-मंतर पर पहुँची, वहाँ मौजूद छात्रों और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।
नारेबाजी और राष्ट्रगान: छात्रों ने "छात्र एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
दो मिनट का मौन: इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले सभी छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।