स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।

फाइल फोटो
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' (CRPF) और इसकी विशेष त्वरित कार्रवाई इकाई 'आरएएफ' (RAF) की कुल 83 कंपनियां दिल्ली में तैनात की जा रही हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह तैनाती आगामी 15 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। खास बात यह है कि इस सुरक्षा दस्ते में सीआरपीएफ की तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
वर्तमान में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सीआरपीएफ की 50 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं। हाल ही में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद, अतिरिक्त बलों को दिल्ली बुलाने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सीआरपीएफ और आरएएफ की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करने का आधिकारिक आदेश जारी किया गया। इन आदेशों के तहत हिंडन एयरपोर्ट पर अर्धसैनिक बलों की 16 कंपनियां पहुंची थीं, जिनमें 10 कंपनियां सीआरपीएफ की और 6 कंपनियां आरएएफ की थीं। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, सीएपीएफ (CAPF) की इन सभी कंपनियों को अत्याधुनिक दंगा रोधी उपकरणों, ओपी स्केल हथियारों और प्रचुर मात्रा में गोला-बारूद के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इससे पहले विभिन्न राजनीतिक विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की मांग पर 45 अतिरिक्त कंपनियों को 27 जुलाई तक तैनात करने की मंजूरी दी गई थी। उस दौरान सीआरपीएफ की 24, आरएएफ की 15, बीएसएफ की 3, आईटीबीपी की 1 और एसएसबी की 2 कंपनियों ने मोर्चा संभाला था।
अब कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और आगामी राष्ट्रीय पर्व की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 26 कंपनियों को भी दिल्ली बुलाया गया है। इनमें तीन महिला कंपनियां भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, पहले से तैनात आरएएफ की 6 कंपनियों और हाल ही में दिल्ली पहुंचने वाली आरएएफ की 12 अतिरिक्त कंपनियों को 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं। यह सभी बल दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह सहयोग करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।