स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क

गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को शेयर बाजार में तेजी के बावजूद सोने की लगातार बढ़ती कीमतों में आज कमी देखने को मिली है. सोने और चांदी दोनों के दाम गिरे हैं. आज 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में ₹98,170 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जो कल ₹98,850 था.

इसी तरह, 22 कैरेट सोना आज ₹89,990 के भाव पर बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,630 हो गई है. चांदी की कीमत में कमी के बाद आज यह ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है.

आपके शहर का ताजा भाव

आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक आपके शहर में आज सोना और चांदी किस भाव पर मिल रहा है:

  • दिल्ली:

    • 24 कैरेट सोना: ₹98,320 प्रति 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना: ₹90,140 प्रति 10 ग्राम

    • 18 कैरेट सोना: ₹73,750 प्रति 10 ग्राम

  •  मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु:

    • 24 कैरेट सोना: ₹98,170 प्रति 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना: ₹89,990 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोने का भाव:

    • मुंबई: ₹73,630 प्रति 10 ग्राम

    • चेन्नई: ₹74,240 प्रति 10 ग्राम

    • कोलकाता: ₹73,630 प्रति 10 ग्राम

    • बेंगलुरु: ₹73,630 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी का भाव (दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल और गाजियाबाद में):

    • ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम (शुरुआती कारोबार के दौरान)

भोपाल के सोने के भाव

  • 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)
    ₹ 98,230 -660 (-0.67%)

  • 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)
    ₹ 90,050 -660 (-0.67%)