रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, 12 फीसदी यानी कि 14.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनका टोटल नेटवर्थ फिलहाल 105 अरब डॉलर है।

मुकेश अंबानी,गौतम अडानी,सावित्री जिंदल।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, 12 फीसदी यानी कि 14.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनका टोटल नेटवर्थ फिलहाल 105 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की सूची में शामिल 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति में 9 परसेंट गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। यह लिस्ट फोर्ब्स एशिया के अक्टूबर की है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के बिजनेस टायकून गौतम अडाणी हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर 100 लोगों की फोर्ब्स सूची में अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अंबानी एक सेंटीबिलियनेयर बने हुए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज गौतम अदाणी और उनका परिवार है। इनकी कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटकर 40.2 अरब डॉलर रह गई।
टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर के दिग्गज सुनील मित्तल डॉलर टर्म में सबसे ज्यादा फायदे में रहे। उनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 34.2 अरब डॉलर हो गई है। वे तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए। टेक दिग्गज शिव नादर, जो पिछले साल चौथे सबसे अमीर थे, इस बार 33.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
सूची में 37वें स्थान पर रहते हुए दोशी भाई-बहन पहली बार शामिल हुए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7.5 अरब डॉलर है। सूची में एक और नए नाम के तौर पर सुनील वचानी (80वें स्थान पर, 3.85 अरब डॉलर) शामिल हुए हैं। ये डिक्सन टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इस सूची में वापसी करने वालों में यूएसवी की लीना तिवारी (82वें स्थान पर, 3.8 अरब डॉलर), शोभा की पीएनसी मेनन (87वें स्थान पर, 3.6 अरब डॉलर) और केपीआर मिल की केपी रामासामी (97वें स्थान पर, 3.3 अरब डॉलर) शामिल हैं। पिछले साल की सात कंपनियां इस सूची से बाहर हो गई हैं।
भारत के टॉप-10 सबसे अमीर
मुकेश अंबानी: 105 अरब डॉलर
गौतम अडानी : 92 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल: 40.2 अरब डॉलर
सुनील मित्तल: 34.2 अरब डॉलर
शिव नादर: 33.2 अरब डॉलर
राधाकिशन दमानी: 28.2 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी: 26.3 अरब डॉलर
बजाज परिवार: 21.8 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला: 21.4 अरब डॉलर
कुमार बिड़ला: 20.7 अरब डॉलर

वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।
वित्त मंत्रालय ने ईपीएफ और ईपीएस के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानिए इसके नियम, कंपनियों और सरकार पर पड़ने वाले असर की पूरी जानकारी।
सरकार ने LIC में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें, शेयर बाजार पर असर और पूरी डिटेल।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।
3 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा चांदी के ताजा रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह