सतना जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला के गले से 20 सेमी की विशाल थायरॉइड गांठ सफल सर्जरी से निकालकर चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल कायम की।
वर्ष 2025 में ऊर्जा क्षेत्र में एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। एमपी ट्रांसको ने कैलेंडर 2025 में प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, विस्तारीकरण एवं विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने इसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है। दिल्ली स्थित लाल किले में यूनेस्को की बैठक का आयोजन हुआ।
देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस उपाधि से नवाजे गए चार अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में प्रोफेसर सर हिलरी बेकल्स, सर टेरी वेट, सुजाना स्कोफील्ड एमबीई और रेवरेंड फिलिप गोफ के साथ वे भी इस सम्मान की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है।
गूगल ने अपनी नई सर्विस को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम वेदरनेक्स्ट-2 है। यह एआई आधारित मौसम को लेकर भविष्यवाणी करेगा, जिसको लेकर खुद कंपनी का दावा है कि यह 99.9 परसेंट सटीक साबित होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल को जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी है। सीएम ने कहा कि आराध्या ने उज्जैन के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी।
मध्यप्रदेश अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश के नागरिकों के लिए यह शुभ अवसर है। उत्साह और उल्लास के साथ यह अवसर प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने का है। आज उन सभी महान विभूतियों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दिया। आज हम इस बात को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश अब पूरी तरह से बदल चुका है।
प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह बहुआयामी होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। एक से तीन नवंबर तक भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बहुरंगी शिल्प मेला, सुगम संगीत, नाटक, जनजातीय लोक नृत्य, ड्रोन शो आदि होंगे।






















