सिंगरौली के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया। अवनीश ने 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पांच छात्रों ने टॉप-10 मेरिट में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार सिंगरौली जिले के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले के पांच मेधावी छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। बल्कि पूरे सिंगरौली जिले को गौरवान्वित कर दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पहली बार इतने अधिक छात्रों ने एक साथ मेरिट सूची में जगह बनाई है। इस शानदार सफलता में सबसे पहला नाम अवनीश कुमार नाई का है। जिन्होंने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अवनीश सरस्वती शिशु मंदिर नंदविहार के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले को उत्साह और गर्व से भर दिया है। अवनीश की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
वहीं दूसरे स्थान पर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा दीप्ति पांडेय ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। दीप्ति सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय वैढ़न की छात्रा हैं और उनका सपना भविष्य में न्यायाधीश बनकर समाज की सेवा करना है। दीप्ति की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सिंगरौली की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसके अलावा नागेंद्र प्रजापति ने 492 अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वे सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय देवसर के छात्र हैं। उनकी सफलता में उनके कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नागेंद्र ने बताया कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। जिसका परिणाम आज सामने है। इसी क्रम में कल्पना कुमारी बैस जो शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय वैढ़न की छात्रा हैं। उन्होंने भी 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। कल्पना की इस सफलता ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद यदि मन में लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
खुशी कुशवाहा सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर की छात्रा हैं। 492 अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका मानना है कि समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। जिले के इन पांच होनहार छात्रों की सफलता पर प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
12 वीं के रिजल्ट ने किया निराश
जिले में दसवीं के परीक्षा परिणाम में कामयाबी मिली है लेकिन 12वीं का परिणाम निराश किया है। चिंताजनक बात यह है कि इस बार 12वीं के किसी भी विषय कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल नहीं है। किसी भी छात्र का मेरिट लिस्ट में नहीं आना जिले में शिक्षा के स्तर पर सवाल खड़े करते हैं। शिक्षा विभाग इस बात पर गौर कर रहा है कि आखिर 12वीं के नतीजे उम्मीद के मुताबिक क्यों नहीं रहे।
शिक्षक व परिजनों ने मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी
विद्यालयों में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने अपने छात्रों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस ऐतिहासिक सफलता ने सिंगरौली जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है। यह उपलब्धि न केवल वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा है। बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मार्गदर्शक साबित होगी। इन होनहार छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनतए लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।