
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा- नवंबर का महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धियों से भरा रहा। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की फिर से याद दिलाई। इस महीने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। मोदी ने आगे कहा-भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।
समुद्री सुरक्षा क्षमता बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी एलईएपी इंजन एमआरओ सुविधा का शुभारंभ किया गया, जो भारत को वैश्विक एविएशन में नई मजबूती देगा। इसके अलावा दुश्मनों का काल कहा जाने वाला स्वदेशी आईएनएस माहे को भारतीय नौसेना के बाड़े में शामिल किया गया, जिससे समुद्री सुरक्षा क्षमताएं और बढ़ेंगी।
अंतरिक्ष में नवाचार
अंतरिक्ष पर बात करते हुए पीएम कहा कि भारत के उभरते अंतरिक्ष इकोसिस्टम को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। निजी कंपनी स्काईरूट का इन्फिनिटी कैम्पस ने भारत की नई उड़ान और नवाचार की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है। ये सफलताएं देश की नई सोच, नवाचार और युवाशक्ति के दम पर संभव हो पाई हैं।
स्वदेशी डिजाइन को लेकर खूब चर्चा रही
मोदी ने कहा- मुंबई में आईएनएस माहे को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। कुछ लोगों के बीच इसके स्वदेशी डिजाइन को लेकर खूब चर्चा रही। वहीं, पुडुचेरी और मालाबार कोस्ट के लोग इसके नाम से ही खुश हो गए। दरअसल, इसका माहे नाम उस स्थान माहे के नाम पर रखा गया है, जिसकी एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत रही है। केरला और तमिलनाडु के कई लोगों ने इस बात पर गौर किया कि इस युद्धपोत का क्रेस्ट उरुमी और कलारिपयडू की पारंपरिक लचीली तलवार की तरह दिखाई पड़ता है। ये हम सबके लिए गर्व की बात है कि हमारी नौसेना बहुत ही तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है।
उत्तराखंड का पर्यटन कर रहा आकर्षित
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन इस मौसम में लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें इस समय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया। राज्य के पर्यटन और खेल गतिविधियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।
कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।