रीवा के तीन वर्षीय अविराज तिवारी ने अंग्रेजी के कठिन शब्दों का उच्चारण कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में स्थान बनाया। 16 सेकंड में रिकॉर्ड बनाकर बच्चे ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा के रहने वाले 3 साल के मैजिकल चाइल्ड अविराज ने अपने हुनर से वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में नाम दर्ज कराया है। अविराज की इस उपब्धि ने रीवा का विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है। दरअसल यह रिकार्ड उन्हें इंग्लिश के जटिल नामों को बोलने पर दिया गया है।
गायत्री नगर निवासी रामकृष्ण तिवारी के पुत्र अविराज तिवारी की माता आकांक्षा तिवारी ने बताया कि डेढ़ वर्ष की उम्र से ही बच्चा अपनी मां से सवाल करने लगा। कोई भी शब्द सुनने के बाद वह उसके दिमाग में बसा लेता था और वह उसे रिपीट करने लगता था। बताया गया की समय के साथ अविराज अपनी मां से सवाल करने लगा। हनुमान चालीसा उसे कंठस्थ है। भगवान राम और उनके परिवार के संबंध में सारी जानकारी रखता है। 3 साल का यह बच्चा हर सवाल अपने दिमाग में रखता था और उत्तर अपनी जुबान पर। जब यह खूबी मां को समझ में आई तो उन्होंने वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में जाने का फैसला किया और अब अविराज का नाम वर्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।
16 सेकंड में बनाया रिकार्ड
बताया गया है कि 3 साल का अविराज स्कूल की दहलीज तक नहीं लांघा है। वह घर में ही मां के साथ रह कर अंग्रेजी भाषा में सबसे कठिन शब्द को बोलना सीख लिया। महज 16 सेकंड में अंग्रेजी के सबसे कठिन एवं लंबे शब्द को बोलकर वर्ड आॅफ रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज करा लिया है।
रेडक्रॉस ने किया सम्मान
मैजिकल चाइल्ड अविराज का रेड क्रॉस रीवा में पहुंचने के बाद भव्य स्वागत किया गया। बच्चे के पिता रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि उनका मूल निवास बकिया है और वह गायत्री नगर में रहकर नौकरी करते हैं। जबकि उनकी मां आकांक्षा तिवारी योगा क्लास चलती है। रेडक्रॉस की ओर से अविराज को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।