
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जहां कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। सुबह 11 बजे सबसे पहले बैठक में राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य नीतिगत विषयों और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा की गई। कैबिनेट ने नल-जल योजना के लिए 9026 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही दौर से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बनाने और उज्जैन में नए ओवरब्रिज के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मंगलवार को फैसला लिया कि अब शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों को विदेश में कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की तारीफ की थी। डल झील पर वाटर स्पोर्ट में सबसे ज्यादा मैडल मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को मिला है। जर्मनी के एक फुटबॉलर ने भी ये पॉडकास्ट सुना और खिलाड़ियों को कोचिंग देने की इच्छा जताई है। राज्य सरकार अब खिलाड़ियों को विदेश भेजेगी।
कैबिनेट ने निर्णया लिया है कि मप्र में 8358 अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने के लिए 9026.97 करोड़ सरकार खर्च करेगी। 27990 एकल नल-जल योजनाएं (20765 करोड़ की लागत) शुरू की गईं। 148 समूह जल योजनाएं (60786 करोड़ की लागत) को मंजूरी मिली। इनमें से 15927 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, बाकी काम अधूरे हैं। 8358 योजनाएं अब फिर से चेक की जाएंगी और पूरी की जाएंगी। अगर इन्हें नहीं किया गया तो 7 लाख परिवार पानी से वंचित रह जाते।
इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन रोड बनाया जाएगा। पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग बनाने वाला था, अब इसकी लागत बढ़कर 2935.15 करोड़ हो गई है। इसलिए इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल से बनाया जाएगा। इसमें 48 किमी लंबी सड़क, पेवर्ड शोल्डर, सर्विस रोड, अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन बनाए जाएंगे। काम 17 महीने में पूरा होगा।
कैबिनेट ने फैसला लिया है कि नर्मदापुरम-टिमरनी 72 किमी लंबा रोड हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल से बनेगा। इसकी लागत 972.16 करोड़ होगी। इसमें भी अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन शामिल हैं। इसी तरह उज्जैन के हरिफाटक आरओबी को फोरलेन ब्रिज मिलेगा। अभी टू लेन ब्रिज है, सिंहस्थ को देखते हुए इसे फोर लेन किया जाएगा। इसकी लागत 371 करोड़ होगी, जिसकी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
धार जिले में पीएम मित्रा पार्क है। कॉटन इंडस्ट्री में एक नई क्रांति आ रही है। तीन सितम्बर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का रोड शो होगा। टेक्सटाइल उद्योग और देश के बाहर के लोग आएंगे। सिर्फ एक रुपए वर्ग मीटर प्रीमियम और 120 रुपए प्रतिवर्ग फीट विकास शुल्क लेकर भूमि आवंटन पहले आओ पहले पाओ में आवंटन करेंगे। 22 सितंबर तक उद्योग लगाने वालों को आवेदन करना है। इसकी स्थापना से 3 लाख युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। इसके साथ ही एक लाख युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।