मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे और रात को वहीं रुके। सुबह से उनके कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सबसे पहले सीएम नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रघुनंदन गार्डन उज्जैन में रक्षाबंधन कार्यक्रम में रविवार को लाडली बहनों ने राखी भेंट की।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे और रात को वहीं रुके। सुबह से उनके कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सबसे पहले सीएम नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम ने कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भी दिए। इस कंपनी में 1500 ज्यादा महिलाएं काम करती हैं। यहां बने उत्पाद अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार हर युवा भाई-बहनों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। उज्जैन में हॉस्टल भी बन रहा है। यहां पर करीब 4000 बहनों को रहने की सुविधा मिलेगी। सभी बहने यहां रहते हुए इस कंपनी में कार्य करेंगे। उज्जैन की इस कंपनी में बनने वाला कपड़ा अमेरिका सहित विश्व तक जाएगा।
सीएम मोहन ने कहा कि सात अगस्त को नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम से बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप ढाई सौ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की सामान्य किस्त भी खाते में दी जाएगी।

इधर, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से दर्शन करने के दौरान बाबा महाकाल का दर्शन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अर्चन पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। दर्शन के बाद विस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्रावण मास का पावन समय चल रहा है। मैं अपने परिवार और साथियों के साथ भगवान महाकाल के चरणों में नमन करने आया हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि सभी को सद्बुद्धि और सामर्थ्य प्रदान करें, जिससे हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर सकें। महाकाल भगवान की कृपा सब पर बनी रहती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।