लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय मध्यप्रदेश के पचमढ़ी प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने रविवार को जंगल सफारी का आनंद लिया और पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी हुई है।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय मध्यप्रदेश के पचमढ़ी प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने रविवार को जंगल सफारी का आनंद लिया और पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी हुई है। दरअसल, पचमढ़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा- हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। ये भाजपा और चुनाव आयोग का सिस्टम है। मध्य प्रदेश में भी वोट चोरी किया गया है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे। राहुल ने कहा- मुख्य मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से कवर किया जा रहा है। पीएम और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर लोकतंत्र का नुकसान कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। अमित शाह, मोदी और ज्ञानेश साथ में मिलकर यह कर रहे हैं। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा हैं।
बताया जाता है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जंगल सफारी के दौरान वे दो घंटे तक एसटीआर में रहे। जंगल, वन्य प्राणी, तितली पार्क, सांभर देखे। हालांकि वो बाध देखना चाहिते थे, लेकिन सफारी के दौरान उन्हें एक लोमड़ी दिख गई। राहुल गांधी ने जंगल को खूबसूरत कहा है। वे शैलचित्र देखकर खुश हुए।
रविवार सुबह राहुल गांधी का काफिला रविशंकर भवन से रवाना हुआ। जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग 11 बजे तय किया गया था, जिसके बाद रातभर तैयारी की गई। सुबह काफिला पनारपानी गेट पहुंचा, जहां से राहुल गांधी और जीतू पटवारी ने जिप्सी में बैठकर सफारी शुरू की।
जंगल सफारी के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सफारी दल में पांच जिप्सी और एक फॉरेस्ट कैंपर वाहन शामिल रहा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी भी दल के साथ मौजूद रहे। पनारपानी गेट से शुरू हुई सफारी में घोड़ानाल, बतकछार, नीमघान और पनारपानी जैसे प्रमुख पॉइंट शामिल थे।
इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी पचमढ़ी में आयोजित संगठन सृजन अभियान शिविर में शामिल हुए। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा जीवन जीना चाहिए कि कोई उन्हें ब्लैकमेल न कर सके।
मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में राहुल गांधी को 10 पुश अप लगाने की सजा मिली। यह सजा कांग्रेस नेता ने ही उन्हें लेट आने पर दी। राहुल गांधी पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में तय समय से लेट पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के हेड सचिन राव ने कहा- हमारे प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन का पालन न करने पर पनिशमेंट दिया जाता है। राहुल गांधी ने पूछा कि मेरे लिए क्या तय किया है? तो सचिन राव ने कहा- आपको 10 पुशअप लगाने होंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने दस पुश अप लगाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।